ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

पनियरा में विराट हिन्दू सम्मेलन का कल होगा भूमि पूजन, जागरूकता रैली की भी तैयारी

महराजगंज जनपद के पनियरा में समस्त हिन्दू समाज को संगठित करने एवं सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से पनियरा क्षेत्र में आगामी विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर जागरूकता अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में दिनांक 28 द…

पनियरा में विराट हिन्दू सम्मेलन का कल होगा भूमि पूजन, जागरूकता रैली की भी तैयारी

महराजगंज जनपद के पनियरा में समस्त हिन्दू समाज को संगठित करने एवं सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से पनियरा क्षेत्र में आगामी विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर जागरूकता अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में दिनांक 28 दिसंबर 2025 (रविवार) को रहसुगुरु धाम, पनियरा में आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गई कि सम्मेलन की पूर्व तैयारी एवं मंगल आरंभ के रूप में दिनांक 21 दिसंबर 2025 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे रहसुगुरु धाम परिसर में भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भूमि पूजन के उपरांत आसपास के ग्रामों में मोटरसाइकिल जागरूकता रैली निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से 28 दिसंबर को आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन की जानकारी जन-जन तक पहुँचाई जाएगी।

आयोजन समिति के महामंत्री दिलीप ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना, सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा राष्ट्रबोध और सामाजिक एकता का संदेश घर-घर पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं एवं ग्रामीण समाज को सम्मेलन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं आयोजन समिति के सचिव भोला ने क्षेत्र के समस्त सनातन बंधुओं से अपील की कि वे भूमि पूजन कार्यक्रम, जागरूकता रैली एवं आगामी विराट हिन्दू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाएं।

बैठक में रामचन्द्र, जीवेश, दीपक, योगेन्द्र, अनूप, अशोक, सुनील, हेमन्त, अमृत, अर्जुन, शैलेश, विजय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।