ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

बचत उत्सव कार्यक्रम के तहत लोकप्रिय विधायक ने व्यापारियों से जी एस टी के संबंध में किया चर्चा

GST रिफॉर्म नेक्स्ट जेनरेशन GST मतलब खुशहाली की GST --- 29 अक्टूबर 2025, को बचत उत्सव कार्यक्रम के तहत महराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक अंतर्गत छपिया चौराहे पर पनियरा विधानसभा क्षेत्र विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने नए gst के बार…

बचत उत्सव कार्यक्रम के तहत लोकप्रिय विधायक ने व्यापारियों से जी एस टी के संबंध में  किया चर्चा

GST रिफॉर्म नेक्स्ट जेनरेशन GST मतलब खुशहाली की GST ---

29 अक्टूबर 2025, को बचत उत्सव कार्यक्रम के तहत महराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक अंतर्गत छपिया चौराहे पर पनियरा विधानसभा क्षेत्र विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने नए gst के बारे में व्यापारियों से मिलकर उन्हें विस्तृत रूप से बताया व जानकारी दी। मोदी सरकार के घटी हुई जीएसटी का स्टीकर चिपकाया एवं व्यापारियों को माला पहना कर सम्मानित किया।
व्यापारियों ने भी मोदी सरकार को आभार व्यक्त किया।

विधायक ने कहा कि
प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में किए गए ये जीएसटी सुधार न केवल आम आदमी को राहत और कारोबारियों को मजबूती प्रदान कर रहे हैं बल्कि सरकार व जनता के बीच विश्वास को और गहरा बनाते हुए हर नागरिक के जीवन को आसान बना रहे हैं। आम आदमी के लिए यह दिवाली खुशियों की दिवाली होगी।
विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ "घटी gst मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार" के नारे लगाते हुए छपिया चौराहे का भ्रमण भी किया।

उक्त कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष व ग्रामप्रधान चौपरिया विवेक पटेल, पूर्व अध्यक्ष उमेश गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, पूर्व प्रधान गणेश पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा व ग्राम प्रधान छपिया साबिर खान, मंडल मंत्री सतीश मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अभय पटेल जी एवं उदयभान सिंह भानु, निखिलेश पटेल, गौरव पटेल, अमरनाथ गुप्ता अनिकेत, आलोक तिवारी, प्रतिनिधि नंदू दुबे सहित भाजपा के पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त हुआ

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।