ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

गुम सुदा बालक को पुलिस ने   परिजनों को सौंपा

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर जनपद के शाहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से देर रात गुम हुए 12 वर्षीय बच्चे को मात्र एक घंटे के भीतर बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। शुक्रवार की आधी रात करीब 12:30 बजे थाना शा…

गुम सुदा बालक को पुलिस ने   परिजनों को  सौंपा

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

गोरखपुर जनपद के  शाहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से देर रात गुम हुए 12 वर्षीय बच्चे को मात्र एक घंटे के भीतर बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। शुक्रवार की आधी रात करीब 12:30 बजे थाना शाहपुर को सूचना मिली कि 12 वर्षीय बालक शाम करीब 6 बजे एल्यूमीनियम फैक्ट्री के पास से अचानक गायब हो गया है। उसकी मां उसे साथ लेकर काम पर आई थी, लेकिन बच्चा बिना बताए कहीं चला गया।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शाहपुर नीरज कुमार राय अपनी टीम के साथ सक्रिय हुए और आसपास के क्षेत्रों, रास्तों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम को लगातार प्रयासों के बाद बच्चा सब्जी मंडी, हड़हवा फाटक के पास मिलता मिला।

बच्चे को सुरक्षित पाकर पुलिस ने तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी और उन्हें मौके पर बुलाकर बालक को सकुशल सुपुर्द किया। बच्चे के मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

बरामदगी में शामिल प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय, थाना शाहपुर उपनिरीक्षक गौरव राय, चौकी प्रभारी हड़हवा फाटक
कांस्टेबल इंदल कुमार, थाना शाहपुर कांस्टेबल प्रदीप चौधरी, थाना शाहपुर

पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि जरा-सी सूचना पर तत्काल सक्रिय होकर जीवन से जुड़े मामलों में त्वरित मदद पहुंचाई जाती है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।