ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने सिंदुरिया में किया पैदल गश्त

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु व्यापारियों व आमजन से किया संवाद, दी शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज, 17 अक्टूबर 2025 को आगामी दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भैयादूज एवं डाला छठ जैसे…

त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क   अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने सिंदुरिया में किया पैदल गश्त

 

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु व्यापारियों व आमजन से किया संवाद, दी शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज, 17 अक्टूबर 2025 को
आगामी दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भैयादूज एवं डाला छठ जैसे प्रमुख पर्वों के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना सिंदुरिया क्षेत्रांतर्गत कस्बा सिंदुरिया में पैदल गश्त किया गया।

इस दौरान उनके साथ थानाध्यक्ष सिंदुरिया व स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ने मुख्य चौराहों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया तथा आमजनमानस और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारी सीजन में पूरी सतर्कता और चौकसी बरती जाए ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता जनसुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहारी अवधि में पुलिस बल को मुस्तैद रखा गया है। गश्त, पिकेटिंग और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के माहौल में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

जनपद महराजगंज पुलिस कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध हैं

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।