ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

एक पेड़ मां के नाम अभियानान्तर्गत गांव-गांव रोपे गए पौधे

एक पेड़ मां के नाम अभियानान्तर्गत गांव-गांव रोपे गए पौधे पौधारोपण करते सभ्रांत जन व मनरेगा मजदूर ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रभाव को शमन कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "एक पेड़ मां के नाम ''महाभियान अंतर्गत…

एक पेड़ मां के नाम अभियानान्तर्गत गांव-गांव रोपे गए पौधे

एक पेड़ मां के नाम अभियानान्तर्गत गांव-गांव रोपे गए पौधे

पौधारोपण करते सभ्रांत जन व मनरेगा मजदूर            ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रभाव को शमन कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "एक पेड़ मां के नाम ''महाभियान अंतर्गत बुधवार नौ जुलाई को उपनगर शिकारपुर, भिटौली एवं पुरैना खंडी चौरा सहित आसपास के गांवों लक्ष्मीपुर शिवाला,सेमरा राजा,अगया,भिसवा, दरौली,सिसवा राजा,राजमंदिर, इमिलिया, कृतपिपरा,गिदहा, सिसवा बाबू,पिपरा बाबू,करमहा, रामपुर सतभरिया,गौनरियाबाबू, बरवा विद्यापति, शिकारपुर, बल्लोखास, पड़री खुर्द,रामपुर महुअवा,शिवपुर,नन्दना, परसा गिदही, हरखपुरा, बरवाखुर्द, बेलवा टीकर, करमही, विशुनपुर गबडुवा, हरपुर महंत,किशुनपुर, पुरैना खंडी चौरा,सिरसिया, बैरिया, गोपाला, पकड़ी सिसवा,विशुनपुर भड़ेहर ,लक्ष्मीपुर एकडंगा आदि में मनरेगा मजदूरों, नागरिकों,किसानों,शिक्षकों, विद्यार्थियों,स्वयंसेवी संस्थाओं एवं राजकीय विभागों द्वारा सामुदायिक व निजी भूमि पर अटल वन, एकता वन,एकलव्य वन,आक्सी वन,शौर्य वन,गोपाल वन,त्रिवेणी वन, विरासत वाटिका, पवित्र धारा वाटिका,हरिशंकरी वाटिका, मित्र वन,सौमित्र वन,शक्ति वन ,आयुष वन,पंचवटी वाटिका, नवग्रह वाटिका आदि सहित अन्य सामान्य श्रेणी की आम,जामुन,सागौन, शीशम,सिरस, छितवन, पुत्रंजीवा,कदम्ब, कचनार, गोल्डमोहर, गूलर,नीम, बकैन,आंवला आदि विविध प्रजाति के लाखों पौधे रोपकर नया रिकॉर्ड बनाया गया।इस अभियान में गांव के ग्राम प्रधान, सचिव,लेखपाल, ग्राम रोजगार सेवक,पंचायत सहायक ,परिषदीय स्कूलों के शिक्षक, सफाई कर्मचारी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता,कोटेदार,बीसी सखी,समूह सखी सहित अन्य दूसरे राजकीय विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।