ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

परतावल में भीषण गर्मी का कहर, लू के चलते घरों में कैद लोग

परतावल, महराजगंज। महराजगंज जनपद के परतावल क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी और तेज धूप ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय चल रही गर्म हवाओं (लू) के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। हालात यह ह…

परतावल में भीषण गर्मी का कहर, लू के चलते घरों में कैद लोग

 

परतावल, महराजगंज।
महराजगंज जनपद के परतावल क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी और तेज धूप ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय चल रही गर्म हवाओं (लू) के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। हालात यह हैं कि आवश्यक कार्यों को छोड़कर बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह 10 बजे के बाद ही धूप इतनी तीखी हो जाती है कि बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। सड़कें सूनी दिखाई दे रही हैं और लोग छांव या घरों में ही समय बिताने को मजबूर हैं। जरूरतमंद लोग ही बाजार का रुख कर रहे हैं, वह भी सिर ढककर और बचाव के उपायों के साथ।
गर्मी का सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ रहा है। तेज धूप और लू के कारण उनकी दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो गई है। मजदूर वर्ग के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि दोपहर में काम करना मुश्किल हो रहा है।
*विजय* ने बताया, “दोपहर में ऐसा लग रहा है जैसे आग बरस रही हो, बिना जरूरी काम के घर से निकलना संभव नहीं है।”
गोरखनाथ यादव ने कहा, “सुबह के बाद धूप इतनी तेज हो जाती है कि खेत और बाहर का काम करना मुश्किल हो जाता है।”
गुलशन का कहना है, “गर्मी के कारण बाजार में भीड़ कम हो गई है, कारोबार प्रभावित हो रहा है।”
अभिषेक ने बताया, “जरूरी काम के लिए ही बाहर निकलना पड़ रहा है, वरना घर में रहना ही बेहतर है।”
कुंदन ने कहा, “लू के डर से बच्चों और बुजुर्गों को खास तौर पर संभालना पड़ रहा है।”

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।