ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

श्यामदेउरवा थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

योगेन्द्र पाण्डेय परतावल अहराजगंजन जनपद के थाना श्यामदेऊरवा परिसर में आगामी ईद और चैत्र रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को देखते हुए प्रशासन और पीस कमेटी (शांत समिति) की बैठक की गई, ताकि सौहार्द और शांति बनाए रखी जा सक…

श्यामदेउरवा थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

योगेन्द्र पाण्डेय

परतावल

 

अहराजगंजन जनपद के थाना श्यामदेऊरवा   परिसर में आगामी ईद और चैत्र रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को देखते हुए प्रशासन और पीस कमेटी (शांत समिति) की बैठक की गई, ताकि सौहार्द और शांति बनाए रखी जा सके। इस बैठक में क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह, सदर एसडीएम रमेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

सदर एसडीएम रमेश कुमार ने आम जनमानस से बैठक में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए दोनों समुदायों से अपील कीया गया कि वे आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी अफवाह या भड़काऊ सामग्री से बचें।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था जुलूसों, नमाज और पूजा के दौरान यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतती है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बनी रहेगी।

क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रहेगी, अफवाहों और भड़काऊ पोस्ट से बचने के लिए सोशल मीडिया से सतर्क रहें और साथ ही समस्त जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि समाज में शांति बनाए रखने के लिए आप सभी प्रशासन का सहयोग करें।

इस बैठक के दौरान परतावल चौकी प्रभारी मनीष पटेल, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, प्रधान एहसामुद्दीन, पंकज जायसवाल, इस्तखार खान, रोशन राजभर, शालू इद्रीशी, आदि पुलिस प्रशासन के साथ भारी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आम जनमानस मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।