ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

रोहता-ग्वालियर हाईवे पर अवैध रास्ते से दौड़ रहे भारी वाहन, हादसों और जाम से परेशान राहगीर

आगरा। रोहता-ग्वालियर हाईवे पर रोहता से लेकर ककुआ चौराहा पर टैम्पूओ का जाम क्षेत्र में भारी वाहनों के अवैध रास्तों से गुजरने का मामला स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। आरोप है कि कई ट्रक और अन्य भारी वाहन …

रोहता-ग्वालियर हाईवे पर अवैध रास्ते से दौड़ रहे भारी वाहन, हादसों और जाम से परेशान राहगीर

आगरा। रोहता-ग्वालियर हाईवे पर रोहता से लेकर ककुआ चौराहा पर टैम्पूओ का जाम क्षेत्र में भारी वाहनों के अवैध रास्तों से गुजरने का मामला स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। आरोप है कि कई ट्रक और अन्य भारी वाहन निर्धारित मार्ग की बजाय गलत दिशा एवं अनधिकृत रास्तों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों और वाहन चालकों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि भारी वाहनों की इस मनमानी के कारण क्षेत्र में आए दिन जाम एवं एक्सीडेंट की
स्थिति बन जाती है। इसके साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। सड़क के सही दिशा में चलने वाले वाहन चालकों को गलत दिशा से आने वाले भारी वाहनों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गर्मी और लू के बीच लंबे जाम में फंसे राहगीरों को अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि ट्रैफिक नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
स्थानीय निवासियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि अवैध मार्गों से गुजरने वाले भारी वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और जाम की समस्या से राहत मिल सके।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।