ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

जागरूकता एवं कार्यवाही का सामाजिक आंदोलन की पहल पैराडाइज एकेडमी के बच्चों ने किया*

आज विश्व कैंसर दिवस जागरूकता एवं करवाई एक वैश्विक सामाजिक आंदोलन के रूप में पैराडाइस एकेडमी घुघली के बच्चों के द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई। विश्व कैंसर दिवस एवं कैंसर जागरूकता रैली में बच्चों ने प्रतिभाग कर लोगों क…

जागरूकता एवं कार्यवाही का सामाजिक आंदोलन की पहल पैराडाइज एकेडमी के बच्चों ने किया*
आज विश्व कैंसर दिवस जागरूकता एवं करवाई एक वैश्विक सामाजिक आंदोलन के रूप में पैराडाइस एकेडमी घुघली के बच्चों के द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई। विश्व कैंसर दिवस एवं कैंसर जागरूकता रैली में बच्चों ने प्रतिभाग कर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया। एक नुक्कड़ सभा एवं संगोष्ठी के रूप में बच्चों ने कैंसर से होने वाले प्रभाव एवं किस प्रकार से कैंसर से बचा जा सकता है बच्चों ने अपने अभिनय के द्वारा जन-जन तक जागरूकता फैलाई। आज कैंसर एक वैश्विक महामारी के रूप में बहुत तेजी से फैल रहा है। विश्व कैंसर दिवस एवं जन जागरूकता अभियान के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर श्री घनश्याम सिंह जी उपस्थित रहे। श्री घनश्याम सिंह ने संगोष्ठी में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज वर्तमान समय में कैंसर एक वैश्विक स्तर महामारी के रूप में बहुत तेजी से फैल रहा है। कैंसर जैसे बीमारी को रोकने के लिए सबसे आवश्यक यह है कि हम मादक पदार्थों का सेवन न करें साथ ही साथ अपने नियमित दिनचर्या में परिवर्तन लाएं। इस संगोष्ठी के अवसर पर कुलदीप मणि त्रिपाठी, नितेश दुबे, देविका त्रिपाठी, लालचंद साहनी, चंद्र प्रकाश यादव, आकाश, समीर, अमन, अनिल दुबे,अभिषेक सिंह, शिवांगी,मधु, निक्की, शबनम मुस्कान, मंदाकिनी ,डोली अनामिका, सौम्या, रूबी ,रुचि,अन्नू आदि लोगों उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।