ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

सही मायने में गरीबों के मसीहा थे पंडित महातम तिवारी : यशवीर कृष्ण त्रिपाठी

सही मायने में गरीबों के मसीहा थे पंडित महातम तिवारी : यशवीर कृष्ण त्रिपाठ - पूर्व विधायक पंडित महातम तिवारी की बीसवीं पुण्यतिथि पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि, समर्थकों ने किया याद - पूर्व विधायक पंडित महातम तिवारी के बीसवीं…

सही मायने में गरीबों के मसीहा थे पंडित महातम तिवारी : यशवीर कृष्ण त्रिपाठी

सही मायने में गरीबों के मसीहा थे पंडित महातम तिवारी : यशवीर कृष्ण त्रिपाठ

- पूर्व विधायक पंडित महातम तिवारी की बीसवीं पुण्यतिथि पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि, समर्थकों ने किया याद

- पूर्व विधायक पंडित महातम तिवारी के बीसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

महराजगंज
महराजगंज जनपद के श्यामदेऊरवा विधानसभा से पूर्व विधायक रहे स्वर्गीय पंडित महातम तिवारी की पुण्यतिथि पर उनके समर्थकों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनको याद करते हुए लोगों ने कहा कि पूर्व विधायक पंडित महातम तिवारी ने गांव की राजनीति से संघर्ष करते हुए विधानसभा से लेकर प्रदेश स्तर तक अपनी एक विशिष्ट राजनीतिक पहचान बनाई थी।

उनके करीबी पंडित यशवीर कृष्ण त्रिपाठी ने ग्राम मेदिनीपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पंडित महातम तिवारी सही मायने में गरीबों के मसीहा थे। आजीवन लोगों की सेवा में अपना सर्वस्व जीवन समर्पित करने वाले पंडित महातम तिवारी गरीबों, दबे कुचले लोगों के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया।

इस अवसर पर पंडित महातम तिवारी के पुत्र सर्वज्ञ नाथ त्रिपाठी ने उनके संघर्षमय जीवन को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके जाने के बाद भी लोगों को उनकी कमी आजीवन खलती रहेगी। उनकी पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर श्रद्धांजलि संदेशों के रूप में देखा गया।

कार्यक्रम में उपस्थित करूणेश्वर त्रिपाठी ने पंडित महातम तिवारी के आदर्शों और मूल्यों को याद करते हुए कहा कि वर्तमान सामाजिक परिदृश्य को देखते हुए उनके द्वारा स्थापित उच्च आदर्शों तथा मानकों को आगे बढ़ाने की महती आवश्यकता है।

समाजिक कार्यकर्ता रमाकर कृष्ण त्रिपाठी ने पूर्व विधायक के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके जैसा सर्वसुलभ आम जनता की सेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व मिलना दुर्लभ है। समाजसेवी रामध्यान मल्ल ने कहा कि वे विकास पुरुष थे उनके दिखाये गये मार्ग का अनुसरण करना और उनके अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर शिक्षक डाॅ धनंजय मणि त्रिपाठी, अतुल कुमार मिश्र, श्यामलाल यादव, सुदर्शन, जंगी यादव, रामप्यारे आदि ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।