ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

ताले में कैद पंचायत भवन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

परतावल, महराजगंज | विकास खण्ड परतावल के ग्राम सभा बैरिया में गुरुवार को सरकारी व्यवस्था की हकीकत उस समय सामने आ गई, जब पंचायत भवन पर ताला लटका मिला और दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों को बैरंग लौटना पड़ा। लगातार लापरवाही से …

ताले में कैद पंचायत भवन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

 

परतावल, महराजगंज |
विकास खण्ड परतावल के ग्राम सभा बैरिया में गुरुवार को सरकारी व्यवस्था की हकीकत उस समय सामने आ गई, जब पंचायत भवन पर ताला लटका मिला और दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों को बैरंग लौटना पड़ा। लगातार लापरवाही से नाराज ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सहायक की मनमानी के चलते पंचायत भवन महज “नाम का” रह गया है। महीने में केवल दो-तीन दिन ही उपस्थिति होती है, वह भी निर्धारित समय के बिना। कभी 11 बजे, कभी 12 बजे तो कभी दोपहर 2 बजे आने से लोगों के जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
गुरुवार को जहीउलाह परिवार रजिस्टर से संबंधित कार्य के लिए पंचायत भवन पहुंचे थे। सचिव द्वारा पहले ही कागजात वहीं जमा करने को कहा गया था, लेकिन सुबह 11 बजे पहुंचने पर न तो पंचायत सहायक मौजूद मिलीं और न ही कोई अन्य जिम्मेदार कर्मचारी—भवन पर ताला लटका मिला।
ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि अक्सर यही स्थिति बनी रहती है। अनिरुद्ध पटेल ने बताया कि पंचायत भवन अधिकांश समय बंद ही रहता है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
वही खण्ड विकास अधिकारी अर्जुन चौधरी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था, अब जानकारी मिली है। पंचायत भवन सुबह 7 बजे खुलना चाहिए। मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।