ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

हरतालिका तीज पर बनने वाले हैं पंचमहापुरुष योग, कई गुना मिलेगा व्रत का लाभ

हरतालिका तीज पर बनने वाले हैं पंचमहापुरुष योग, कई गुना मिलेगा व्रत का ला - अखंड सौभाग्य की कामना कर अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास करें महिलाएं - नवविवाहित महिलाएं पहला तीज का व्रत ससुराल में भूलकर भी ना करें …

हरतालिका तीज पर बनने वाले हैं पंचमहापुरुष योग, कई गुना मिलेगा व्रत का लाभ

हरतालिका तीज पर बनने वाले हैं पंचमहापुरुष योग, कई गुना मिलेगा व्रत का ला

- अखंड सौभाग्य की कामना कर अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास करें महिलाएं

- नवविवाहित महिलाएं पहला तीज का व्रत ससुराल में भूलकर भी ना करें वरना मिलेगा अशुभ परिणाम

महराजगंज

इस साल 26 अगस्त 2025 को महिलाएं तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद महीने के तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला हरतालिका तीज काफी महत्वपूर्ण व्रत में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना कर अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और भगवान भोलेनाथ का व्रत करती हैं। इस बार तीज के दिन एक या दो नहीं बल्कि पांच बेहतरीन और अद्भुत संयोग का निर्माण हो रहा है। जिससे तीज व्रत का फल कई गुना बढ़ जाएगा। इस साल 26 अगस्त को चार विशिष्ट योग का निर्माण हो रहा है। जिसमें सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग, गजकेसरी योग और पंचमहापुरुष योग का निर्माण हो रहा है।
ज्योतिषाचार्य डाॅ धनंजय मणि के मुताबिक इन चारों योग में से गजकेसरी योग को सबसे अधिक महत्वपूर्ण और शुभ फलदायी माना गया है। काफी लंबे समय के बाद ग्रहों की ऐसी स्थिति बन रही है, जिस कारण तीज का व्रत रखने वाली महिलाओं को काफी फायदा होगा। महिलाओं को गजकेसरी योग में भगवान भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। पूजन का मुहूर्त 25 अगस्त की दोपहर 12:34 बजे से प्रारंभ होकर 26 अगस्त की दोपहर 1:54 बजे तक रहेगा। इसलिए 26 अगस्त की दोपहर 1:54 बजे से पहले पूजन करना शुभ माना जाएगा।

- ससुराल में भूलकर भी नहीं करना है हरितालिका तीज का व्रत, होगा अशुभ परिणाम

26 अगस्त को हरतालिका तीज को करने के लिए कई सारे नियमों का भी पालन करना होता है। हरतालिका तीज को काफी नियम के साथ किया जाना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार का व्यवधान आपका शुभ परिणाम को विपरीत परिणाम में बदल सकता है। हरतालिका तीज को लेकर लंबे समय से एक परंपरा रही है कि नव विवाहित कन्या के द्वारा अपने मायके में ही यह व्रत शुरू किया जाता है।

हरतालिका तीज को लेकर कई सारी परंपराओं का निर्वहन किया जाता है। अगर किसी युवती की शादी नई नई हुई हो और उसे पहली बार तीज का व्रत करना हो, तो यह परंपरा है कि वह इसकी शुरुआत अपने मायके से ही करेगी। तीज के पहले व्रत को ससुराल से नहीं रखा जाता है। इस दौरान नवविवाहित कन्या अपने मायके आती हैं और भगवान भोलेनाथ की पूजन आराधना करती है। काफी धूमधाम से भगवान भोलेनाथ के प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा की जाती है। इसके बाद ससुराल हो या मायका कहीं भी यह व्रत कर सकती हैं।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।