ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

परतावल में टूर एंड ट्रैवल्स संचालकों के साथ चौकी इंचार्ज की बैठक, ठगी रोकने के दिए निर्देश

परतावल, महराजगंज। विदेश भेजने के नाम पर बढ़ रही ठगी की घटनाओं को देखते हुए परतावल चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने सोमवार को क्षेत्र के टूर एंड ट्रैवल्स संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी संचालकों को आवश्यक दिशा-निर…

परतावल में टूर एंड ट्रैवल्स संचालकों के साथ चौकी इंचार्ज की बैठक, ठगी रोकने के दिए निर्देश

 

परतावल, महराजगंज। विदेश भेजने के नाम पर बढ़ रही ठगी की घटनाओं को देखते हुए परतावल चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने सोमवार को क्षेत्र के टूर एंड ट्रैवल्स संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ फर्जीवाड़ा न किया जाए तथा गलत वीजा, टिकट या अन्य दस्तावेज उपलब्ध न कराए जाएं।

चौकी इंचार्ज ने कहा कि विदेश भेजने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संचालकों से अपने कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरतने तथा ग्राहकों को सही जानकारी देने की अपील की। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए भी कहा।

बैठक में मौजूद संचालकों ने पुलिस को सहयोग का भरोसा दिलाया और नियमों का पालन करने की बात कही।

इस अवसर पर अब्दुल्ला, ज़िशान, ओबैद, गुड्डू, अफज़ल, वसीउल्लाह सहित अन्य टूर एंड ट्रैवल्स संचालक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।