ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

बेलवा बुजुर्ग में जलजमाव से हाहाकार नालियां चोक, निकासी बंद गांव तालाब बना; प्रशासन को चेताया आंदोलन

राम मिलन गुप्ता की रिपोर्ट महराजगंज जनपद के विकास खण्ड परतावल अन्तर्गत ग्रामसभा बेलवा बुजुर्ग में जलजमाव की समस्या भीषण रूप ले चुकी है। मुख्य एवं उप-नालियों के बंद होने और निकासी मार्ग ठप पड़ जाने से पूरा गांव तालाब में …

बेलवा बुजुर्ग में जलजमाव से हाहाकार नालियां चोक, निकासी बंद गांव तालाब बना; प्रशासन को चेताया आंदोलन

 

राम मिलन गुप्ता की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के विकास खण्ड परतावल अन्तर्गत ग्रामसभा बेलवा बुजुर्ग में जलजमाव की समस्या भीषण रूप ले चुकी है। मुख्य एवं उप-नालियों के बंद होने और निकासी मार्ग ठप पड़ जाने से पूरा गांव तालाब में तब्दील हो गया है। सड़कों पर भरा गंदा पानी अब लोगों के घरों तक पहुंच गया है, जिससे डेंगू एवम मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है ग्रामीणों का कहना है कि हालात रोजाना खराब हो रहे हैं प्रशासन अब तक प्रभावी कदम उठाने में नाकाम रहा है।
आपको बताते चले कि ग्राम सभा वेलवा में
ग्रामीणों ने बताया कि पहले नालियों का पानी नहर के पास से हो कर गुजरता था, लेकिन फसलों को नुकसान होने की आशंका में सिंचाई विभाग द्वारा आउटलेट बंद करने के बाद से स्थिति लगातार खराब होती चली गई बारिश के साथ घरेलू जलनिकासी रुकने से गांव की गलियां तालाब जैसा रूप ले चुकी हैं। आवागमन प्रभावित होने के कारण बच्चे-बुजुर्ग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
ग्रामीण चंद्र प्रकाश पटेल, राम ललित गुप्ता, नागेश्वर पटेल, गुलाम मोहम्मद, परदेशी विशार्या, अनुज राज, इश्तियाक खान और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नुरुल एन ने आरोप लगाया कि नालियों की समय से सफाई न होने और वैकल्पिक निकासी मार्ग न खोले जाने से संकट बढ़ता जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जलनिकासी बहाल नहीं की गई और नालियों की सफाई तुरंत नहीं कराई गई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

इस बीच, खंड विकास अधिकारी (वीडीओ) संतोष कुमार यादव ने बताया कि बेलवा बुजुर्ग के सचिव ने स्थिति की जानकारी दी है। पहले गांव का पानी नहर के पास से गुजरता था, लेकिन नहर विभाग ने वह मार्ग बंद कर दिया है और आसपास कोई तालाब भी नहीं है, जिसके कारण जलजमाव उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि गांव को जलजमाव से राहत मिल सके।

गांव में फिलहाल एक ही सवाल गूंज रहा है—“आखिर कब मिलेगा इस संकट से छुटकारा?” पूरा गांव प्रशासनिक हस्तक्षेप और त्वरित राहत की प्रतीक्षा कर रहा है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।