ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

एक दिवसीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी हुई संपन्न ब्लॉक परतावल क़े कंपोजिट विद्यालय लखिमा क़े बच्चो ने बढ़ाया सम्मान

महराजगंज/परतावल। जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन महाराजगंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महाराजगंज में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप शर्मा अतिरिक्त प्रभार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महाराजगंज एवं डीसी ट्रेनिंग…

एक दिवसीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी हुई संपन्न  ब्लॉक परतावल क़े कंपोजिट विद्यालय लखिमा क़े बच्चो ने बढ़ाया सम्मान

 

महराजगंज/परतावल। जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन महाराजगंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महाराजगंज में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप शर्मा अतिरिक्त प्रभार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महाराजगंज एवं डीसी ट्रेनिंग अखिलेश कुमार वर्मा सहित प्रधानाचार्य राजकीय कन्या बालिका इंटर कॉलेज की उपस्थिति में जिले से आए हुए बाल वैज्ञानिकों द्वारा अपने विज्ञान के मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में जूनियर संवर्ग से कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने अपने विज्ञान के मॉडलों का प्रदर्शन किया। सीनियर संवर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों ने अपने विज्ञान के मॉडलों का प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनियों में मूल्यांकन कर्ता रूप में डायट प्रवक्ता व अन्य गणमान्य निर्णायक मंडल ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विकासखंड परतावल से खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल के निर्देशन में परतावल ब्लॉक से कंपोजिट विद्यालय लखिमा के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागी बच्चों में कंपोजिट विद्यालय लखिमा की कुमारी दीपा, तबस्सुम, रितु एवं शिवम कुमार ने प्रतिभा किया। प्रतिभागी सभी चारों बच्चे मंडल स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित हो गए हैं। मंडल स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 20 से 22 नवंबर 2025 तक राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज जुबली गोरखपुर में संपन्न होना है।
कंपोजिट विद्यालय लखिमा के बच्चों के मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में इंचार्ज गुलाम अहमद ने मौजूद रहे । बच्चों के इस चयन पर
खंड शिक्षा अधिकारी परतावल मुसाफिर सूंघ पटेल, एआरपी अंकुर सच्चर सहित ब्लॉक क़े समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओ ने समस्त बच्चों को अपना आशीर्वाद स्वरुप बधाई प्रदान किया।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।