ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत नवीन मंडी स्थल में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

महराजगंज जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद महराजगंज के नवीन मंडी स्थल परिसर में *"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार…

विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत नवीन मंडी स्थल में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

 

महराजगंज जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद महराजगंज के नवीन मंडी स्थल परिसर में *"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, तथा जनपद के प्रभारी एवं मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उ0प्र0 सरकार डॉ0 दयाशंकर मिश्र "दयालु", जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल तथा पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी सहित जनपद के गणमान्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा पौधरोपण कर किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को मातृ सम्मान एवं प्रकृति संरक्षण का अनूठा संगम बताते हुए सभी से कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

मा0 राज्य मंत्री डॉ0 दयाशंकर मिश्र "दयालु" ने कहा कि वृक्षारोपण भारतीय संस्कृति और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है तथा प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

जिलाधिकारी महराजगंज ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जनपदवासियों से अधिकाधिक पौधरोपण कर हरित महराजगंज के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।

*पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं तथा पर्यावरण संरक्षण भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प दिलाया।*

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संगठनों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, मंडी समिति के अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के माध्यम से लगाए गए पौधे आने वाले समय में जनपद को हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।