ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

शासन के निर्देश पर महराजगंज खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई: ओवरलोड व बिना ISTP वाले 10 वाहन पकड़े, ₹2.82 लाख वसूला — अभियान हुआ और सख़्त

महराजगंज। खनन विभाग महाराजगंज द्वारा अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए 6 दिसंबर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के बढ़ते प्रभाव के बीच विभाग की टीम ने निचलौल, घुघुली, फरेन्दा सहित विभिन्न एंट्री पॉइंट पर सघन जांच क…

शासन के निर्देश पर महराजगंज खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई: ओवरलोड व बिना ISTP वाले 10 वाहन पकड़े, ₹2.82 लाख वसूला — अभियान हुआ और सख़्त

 

महराजगंज।
खनन विभाग महाराजगंज द्वारा अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए 6 दिसंबर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के बढ़ते प्रभाव के बीच विभाग की टीम ने निचलौल, घुघुली, फरेन्दा सहित विभिन्न एंट्री पॉइंट पर सघन जांच की। जांच के दौरान ओवरलोड और बिना ISTP दस्तावेज़ों के संचालित हो रहे 10 वाहनों को पकड़ लिया गया।

विभागीय टीम ने मौके पर ही नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी वाहनों पर चालान की कार्रवाई की तथा ₹2,82,680 रुपये का शमन शुल्क वसूल कर शासन के खजाने में जमा कराया।

अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए अधिकतर वाहन अन्य जनपदों से यहां पहुंचे थे और मानकों का पालन किए बिना परिवहन कर रहे थे। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज़ किया जाएगा।

खनन विभाग ने साफ कहा कि बिना वैध कागज़ात, ओवरलोड या नियम विरुद्ध किसी भी प्रकार का परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही परिवहनकर्ताओं से अपील की गई है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज़ साथ रखें और शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही वाहन संचालन करें। अन्यथा की स्थिति में वाहन मालिक स्वयं जिम्मेदार होंगे

विभाग की सक्रियता ने अवैध परिवहन माफियाओं में खलबली मचा दी है और आगामी दिनों में और भी कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।