ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

गोवर्धन पूजा पर जिलाधिकारी ने गोसदन में किया पूजन-अर्चन, गोवंश को केला-गुड़ खिलाया

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज, 22 अक्टूबर 2025। महापर्व गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिलाधिकारी श्री सन्तोष कुमार शर्मा ने घुघुली ब्लॉक के ग्राम सभा परसौनी बुजुर्ग स्थित गोसदन में पहुंचकर विधिवत गोवर्धन पूजन किया। पूज…

गोवर्धन पूजा पर जिलाधिकारी ने गोसदन में किया पूजन-अर्चन, गोवंश को केला-गुड़ खिलाया

 

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज, 22 अक्टूबर 2025। महापर्व गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिलाधिकारी श्री सन्तोष कुमार शर्मा ने घुघुली ब्लॉक के ग्राम सभा परसौनी बुजुर्ग स्थित गोसदन में पहुंचकर विधिवत गोवर्धन पूजन किया। पूजन के पश्चात उन्होंने गोवंशों को केला, गुड़ और गेहूं खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

जिलाधिकारी ने इस दौरान गोसदन का निरीक्षण भी किया और वहां उपलब्ध भूसा, चोकर तथा पशु आहार की गुणवत्ता का परीक्षण किया। निरीक्षण में सभी आवश्यक वस्तुएं पर्याप्त मात्रा में एवं अच्छी गुणवत्ता की पाई गईं। गोसदन में कुल 63 गोवंश संरक्षित हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश के ईयर टैगिंग और टीकाकरण की जानकारी भी ली। इस पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि सभी पशुओं का टीकाकरण एवं ईयर टैगिंग पूर्ण कर ली गई है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश जायसवाल, नायब तहसीलदार देश दीपक तिवारी, पूर्व प्रतिनिधि भरत शुक्ला, प्रधान संघ मण्डल अध्यक्ष विजय मिश्रा, ग्राम प्रधान अविनाश ऊर्फ बंट्टी, ग्राम सचिव तृप्ति जायसवाल, बैजनाथ सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।