ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

गोरखपुर में NEET छात्र हत्याकांड : आरोपी रहीम पुलिस एनकाउंटर में घायल

गोरखपुर।NEET छात्र दीपक की हत्या के आरोपी पशु तस्कर रहीम को पुलिस ने बुधवार दोपहर कुशीनगर में एनकाउंटर में घायल कर दबोच लिया। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल भेजा है। सोमवार रात गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के मऊआचापी गांव …

गोरखपुर में NEET छात्र हत्याकांड : आरोपी रहीम पुलिस एनकाउंटर में घायल

 

गोरखपुर।NEET छात्र दीपक की हत्या के आरोपी पशु तस्कर रहीम को पुलिस ने बुधवार दोपहर कुशीनगर में एनकाउंटर में घायल कर दबोच लिया। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल भेजा है।

सोमवार रात गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के मऊआचापी गांव में पशु तस्करों और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत के दौरान 19 वर्षीय छात्र दीपक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने पीट-पीटकर उसका सिर कुचल दिया और शव को चार किलोमीटर दूर फेंक दिया था। घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया।

घटना के करीब 23 घंटे बाद मंगलवार रात एसएसपी राज करन नय्यर ने लापरवाही बरतने पर जंगल धूषण चौकी इंचार्ज ज्योति नारायण तिवारी समेत चार कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया और पूरी चौकी के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी। देर रात एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश भी गोरखपुर पहुंचे और मामले की समीक्षा की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की तैनाती कर दी गई है।

दरअसल, सोमवार रात करीब 11.30 बजे 10–12 पशु तस्कर दो पिकअप गाड़ियों से गांव पहुंचे थे। गांव के प्रवेश द्वार पर स्थित दुर्गेश गुप्ता की फर्नीचर की दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। आवाज सुनकर दुकान के ऊपर स्थित ट्रैवल ऑफिस में सो रहा युवक सतर्क हो गया और तुरंत दीपक को सूचना दी। शोर सुनकर दीपक स्कूटी से मौके पर पहुंचा। इसी दौरान ग्रामीण भी वहां जमा हो गए।

ग्रामीणों का सामना होने पर पशु तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी और भगदड़ के बीच दीपक को जबरन गाड़ी में खींच लिया। बाद में उसकी हत्या कर शव को दूर फेंक दिया गया।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।