ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

म्यांमार की सैन्य सरकार ने दिसंबर में आम चुनावों की घोषणा की

सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 18/08/2025 काठमाण्डौ,नेपाल - म्यांमार की सैन्य सरकार ने घोषणा की है कि वह दिसंबर में आम चुनाव कराएगी। सैन्य सरकार के प्रमुख जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने 28 दिसंबर को आम चुनावों की घो…

म्यांमार की सैन्य सरकार ने दिसंबर में आम चुनावों की घोषणा की

 

सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
18/08/2025

काठमाण्डौ,नेपाल - म्यांमार की सैन्य सरकार ने घोषणा की है कि वह दिसंबर में आम चुनाव कराएगी।

सैन्य सरकार के प्रमुख जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने 28 दिसंबर को आम चुनावों की घोषणा की है।

2021 में सैन्य तख्तापलट के बाद म्यांमार में यह पहला चुनाव है।

2021 में, सेना ने सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया और लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित नेता आंग सान सू की को कैद कर लिया।

सैन्य प्रशासन के प्रमुख ह्लाइंग ने दावा किया है कि दिसंबर में होने वाले चुनाव 'स्वतंत्र और निष्पक्ष' होंगे।

हालांकि, सुत्रो के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने सेना प्रमुख के बयान को खारिज कर दिया है।

आलोचकों ने सैन्य सरकार द्वारा कराए जाने वाले चुनावों की आलोचना एक दिखावा बताया है।

उनका आरोप है कि ये चुनाव उनकी सत्ता को मज़बूत करने और बनाए रखने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं।

म्यांमार 2021 से गृहयुद्ध में उलझा हुआ है। वहाँ सेना और जातीय सशस्त्र समूहों के बीच बार-बार झड़पें होती रही हैं।

म्यांमार में सक्रिय कुछ जातीय समूहों ने चेतावनी दी है कि वे अपने क्षेत्रों में चुनाव नहीं होने देंगे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।