ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

माताएं भी पेड़ों की भांति जीवन का पोषण और संरक्षण करती हैं -- सतीश मद्धेशिया

परतावल/महाराजगंज। महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नम्बर 05 रानीलक्ष्मी बाई नगर के बूथ संख्या 377 पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत आम, आंवला और पीपल का चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया और ईओ कनुप्रिया शाह…

माताएं भी पेड़ों की भांति जीवन का पोषण और संरक्षण करती हैं -- सतीश मद्धेशिया

 

 

परतावल/महाराजगंज।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नम्बर 05 रानीलक्ष्मी बाई नगर के बूथ संख्या 377 पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत आम, आंवला और पीपल का चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया और ईओ कनुप्रिया शाही पौधारोपण किया।

इस भावनात्मक पहल में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा, माताओं के नाम पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करके उन्हें सम्मानित करना तथा पर्यावरण संरक्षण को मातृत्व के प्रति जोड़ना, जो यह दर्शाता है कि माताएँ भी पेड़ों की भाँति जीवन का पोषण और संरक्षण करती हैं।
इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने सभी लोगों से अपील की कि वे भी इस अभियान से जुड़ें और अपने जीवन में कम से कम एक पौधा मां के नाम जरूर लगाएं।

अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने कहा कि "मां हमारे जीवन की जड़ हैं और पेड़ पृथ्वी की सांस हैं। यह पहल दोनों के सम्मान को एक साथ जोड़ती है।"

इस दौरान सभासद प्रतिनिधि भगवान दत्त पाण्डेय, सभासद अजय मद्धेशिया, विनय सिंह, पत्रकार सतीश मिश्रा, जगरनाथ मिश्रा, लिपिक नेसार अहमद, शिवम द्विवेदी, राजकुमार पाल, दीपक सिंह, देवराज सिंह, कन्हैया साहनी, जेई अभिषेक सिंह, दिलीप चौधरी, बृजेश गौतम, दीपक रावत, अभिनाश सिंह, विनय सिंह समेत कार्यालय कर्मचारी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।