ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

मृतक से लेकर दुकानदार तक को फर्जी हाजिरी पर मनरेगा भुगतान

परतावल। विकास खंड की ग्राम पंचायत महम्मदा में मनरेगा योजना के तहत फर्जीवाड़े का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, यहां मृतक, बुजुर्ग, दिव्यांग, दुकानदार, वाहन चालक और बाहर काम करने …

मृतक से लेकर दुकानदार तक को फर्जी हाजिरी पर मनरेगा भुगतान

 

परतावल। विकास खंड की ग्राम पंचायत महम्मदा में मनरेगा योजना के तहत फर्जीवाड़े का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, यहां मृतक, बुजुर्ग, दिव्यांग, दुकानदार, वाहन चालक और बाहर काम करने वाले लोगों के नाम पर भी मनरेगा मजदूरी भुगतान कराकर सरकारी धन की अवैध वसूली की जा रही है। ग्रामीण विक्रम, विश्राम, चन्द्रशेखर, पारसनाथ, रामा, सुनील, रामप्रताप सहित अन्य लोगों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गांव के विक्रम की मृत्यु हो चुकी है, इसके बावजूद 24 मई 2025 से 8 जून 2025 तक उनके नाम से मनरेगा कार्यों में हाजिरी लगाकर भुगतान कर दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि नथुनी, जो क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं और कभी मनरेगा में काम ही नहीं किया, उनके खाते में भी मजदूरी की राशि भेजी गई। इसी तरह 80 वर्षीय बुजुर्ग शिवचरण, ट्रक चालक सुरेंद्र, बाजार में सब्जी बेचने वाले राकेश, परतावल में कार्यरत धर्मेन्द्र के नाम पर भी भुगतान दर्शाया गया। आरोपों में यह भी सामने आया है कि अली शेर जो कपड़े सिलने का काम करते हैं, राम किशुन जो पैर से दिव्यांग हैं, रोहित जो ऑटो रिक्शा चालक है, सम्भारू और दीनदयाल जिनकी नाई की दुकान है, अशोक जिसकी चाय की दुकान है, भगवत चंद जिनका बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार है, और जितेन्द्र जो बेंगलुरु में काम करते हैं इन सभी के खातों में भी मनरेगा मजदूरी भेजी गई। ग्रामीणों का दावा है कि ऐसे सैकड़ों लोग हैं जो कभी भी मनरेगा कार्यस्थल पर गए ही नहीं, लेकिन उनके नाम से फर्जी हाजिरी लगाकर मजदूरी का भुगतान कराया गया और बाद में यह धनराशि उनसे वसूल ली गई। आरोप है कि यह पूरा खेल ग्राम पंचायत स्तर पर सुनियोजित तरीके से चल रहा है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, फर्जी भुगतान की रिकवरी हो और दोषी पाए जाने वाले रोजगार सेवक, ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।