ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

मनरेगा मजदूरों की उड़ायी जा रही धज्जियां जेसीबी मशीन से हो रही पोखरी की खुदाई

बरवाखुर्द में जेसीबी मशीन से हो रही पोखरी क खोदाई,मनरेगा मजदूर बेरोजगार श्रमिक समस्या -पोखरी की खोदाई करती जेसीबी मशीन केंद्र सरकार की देश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत अकुशल श्रमिक परिवारों को प्रति वर्ष 100 दिन के र…

मनरेगा मजदूरों की उड़ायी जा रही धज्जियां  जेसीबी मशीन से हो रही पोखरी की खुदाई

बरवाखुर्द में जेसीबी मशीन से हो रही पोखरी क खोदाई,मनरेगा मजदूर बेरोजगार
श्रमिक समस्या
-पोखरी की खोदाई करती जेसीबी मशीन
केंद्र सरकार की देश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत अकुशल श्रमिक परिवारों को प्रति वर्ष 100 दिन के रोजगार की गारंटी देने वाली मनरेगा योजना घुघली विकास खंड के बरवाखुर्द गांव में अपने संकल्पों से भटककर अब धूल फांकती दिख रही है ।ग्राम प्रधान द्वारा आईडी व इस्टीमेट तैयार करा गांव में सड़क किनारे स्थित पोखरी की खोदाई में यहां के पंजीकृत अकुशल मनरेगा मजदूरों को रोजगार न देकर जेसीबी मशीन से खोदाई कराया जा रहा है तथा आगे चलकर इससे जुड़ा अपने प्रभाव के जॉबकार्ड धारक श्रमिकों के नाम मस्टररोल निर्गत करा सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया जाएगा। इस कारण यहां के मनरेगा श्रमिक बेरोजगार हैं और उनके कुनबे के सामने दो वक्त की रोटी के लाले पड़ गए हैं ।इस घटना से जहां मनरेगा मजदूरों में जबरदस्त आक्रोश है वहीं जिम्मेदार अधिकारी बेखबर हैं।इस सम्बंध में घुघली ब्लॉक के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा अजीत कुमार पांडेय ने कहा कि प्रकरण की जांच करा दोषियों के विरुद्ध मनरेगा एक्ट में वर्णित प्राविधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।