ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

परतावल पुलिस की तत्परता से आधे घंटे में मिला गुमशुदा मासूम

परतावल, महराजगंज। परतावल स्थित हाजी ज्वेलर्स के पास से गुम हुए तीन वर्षीय मासूम बच्चे को परतावल चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र आधे घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार हम्मद राजा (3 वर्ष) पुत्र शाह…

परतावल पुलिस की तत्परता से आधे घंटे में मिला गुमशुदा मासूम

 

परतावल, महराजगंज। परतावल स्थित हाजी ज्वेलर्स के पास से गुम हुए तीन वर्षीय मासूम बच्चे को परतावल चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र आधे घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार हम्मद राजा (3 वर्ष) पुत्र शाहिद अली निवासी जंगल पकड़ी पठान टोला, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर परतावल में अपने परिजनों के साथ आया था। इसी दौरान वह अचानक परिजनों से बिछड़ गया। बच्चे के गुम होने की सूचना मिलते ही परतावल चौकी पुलिस सक्रिय हो गई और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू कर दी।
पुलिस के प्रयास से मासूम को आधे घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद बच्चे को उसके पिता शाहिद अली पुत्र वाहिद अली के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने परतावल चौकी पुलिस का आभार व्यक्त किया।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना की।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।