ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में पारित हुआ वक्फ (संशोधन) विधेयक -2025 लोकहितकारी संकल्पों को साकार करेगा: ज्ञानेंद्र सिंह

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में पारित हुआ वक्फ (संशोधन) विधेयक -2025 लोकहितकारी संकल्पों को साकार करेगा: ज्ञानेंद्र सिंह महराजगंज जनपद के पनियरा विधानसभा क्षेत्र के हरपुर, लंगड़ी चौराहे पर भाजपा अल्…

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में पारित हुआ वक्फ (संशोधन) विधेयक -2025 लोकहितकारी संकल्पों को साकार करेगा: ज्ञानेंद्र सिंह

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में पारित हुआ वक्फ (संशोधन) विधेयक -2025 लोकहितकारी संकल्पों को साकार करेगा: ज्ञानेंद्र सिंह

महराजगंज जनपद के पनियरा विधानसभा क्षेत्र के हरपुर, लंगड़ी चौराहे पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता सलाउद्दीन खान के आवास पर "वक्फ सुधार जन जागरण अभियान" के अंतर्गत आयोजित "अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद" कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने उपस्थित सभा को सम्बोधित किया।

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में पारित हुआ वक्फ (संशोधन) विधेयक -2025 लोकहितकारी संकल्पों को साकार करेगा। वक्फ क़ानून देश में मौजूद वक़्फ़ की जायदाद की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और इसका लाभ मुस्लिम समुदाय के गरीब परिवारों और महिलाओं तक पहुँचाना सुनिश्चित करेगा।

वहीं इस्तखार खां ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के लिए समर्पित हैं इसलिए कांग्रेस को तुष्टिकरण की राजनीति कर मुस्लिम समुदाय का हक मारने नहीं देंगे। भाजपा सरकार देश के मुस्लिम समुदायों,महिलाओं, गरीबों की हितैशी सरकार है। कांग्रेसी नेताओं और सपाइयों की तरह भड़काऊ नहीं है।
संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी विधायक मीडिया सलाहकार कौशल श्रीवास्तव ने दीं।

इस दौरान वहां जिला पंचायत सदस्य इस्तखार खां उर्फ टुनटुन, सादिक खान, एकरार, शकीग़ खां, मो० एजाज, उमर आलम, मण्डल अध्यक्ष परतावल विवेक पटेल, मण्डल अध्यक्ष श्यामदेउरवा जनार्दन सिंह, मण्डल अध्यक्ष पनियरा उमेश प्रजापति, ईश्वर यादव, ग्राम प्रधान श्याम पाण्डेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता, रमेश यादव, धीरेंद्र यादव, प्रदीप चौधरी, सुरेंद्र पटेल, अनिल निषाद, सोनू सिंह, नन्दू दुबे सहित अन्य जन रहें।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।