ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ए…

ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

 

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय एवं तहसील अध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह (विधानसभा क्षेत्र 319 पनियरा) के माध्यम से प्रेषित किया गया, जिसे युवा भाजपा नेता प्रेम शंकर उर्फ निर्भय सिंह को सौंपा गया।

ज्ञापन में संगठन की मजबूती का उल्लेख करते हुए बताया गया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है, जो प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन की सक्रिय शाखाएं प्रदेश के 18 मंडलों, 75 जनपदों और 551 तहसीलों में कार्यरत हैं। इसके बावजूद ग्रामीण पत्रकारों को न तो समुचित सरकारी सुविधाएं मिल पा रही हैं और न ही उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है।

ज्ञापन में प्रमुख मांगों में तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता प्रदान करने, पत्रकार हितों की रक्षा के लिए जिला, मंडल व तहसील स्तर पर स्थायी समितियों के गठन, ग्रामीण पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड की सुविधा तथा रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा शामिल है। इसके साथ ही प्रदेश स्तरीय मान्यता एवं विज्ञापन समितियों में संगठन के प्रतिनिधियों को शामिल किए जाने की भी मांग उठाई गई।

इसके अलावा लखनऊ स्थित दारुलशफा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को निःशुल्क कार्यालय उपलब्ध कराने, ग्रामीण पत्रकार आयोग के गठन तथा पत्रकारिता के दायित्व निर्वहन के दौरान उत्पन्न विवादों में एफआईआर दर्ज करने से पूर्व सक्षम अधिकारी द्वारा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से सभी बिंदुओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया। ग्रामीण पत्रकारों को आशा है कि प्रदेश सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ठोस कदम उठाएगी।

इस अवसर पर पत्रकार रतन पाण्डेय, दीपू रावत, राममिलन गुप्ता, निशांत अहमद, सतीश आनंद मिश्र, शत्रुघ्न पाण्डेय तथा विधायक मीडिया प्रभारी / पत्रकार कौशल श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।