ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

स्वयं व दूसरों को युद्ध कौशल में निपुण बनाता मार्शल आर्ट प्रशिक्षण

आत्मरक्षा हेतु दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज के छात्र/छात्रा सीख रहे मार्शल आर्ट स्वयं व दूसरों को युद्ध कौशल में निपुण बनाता मार्शल आर्ट मार्शल आर्ट प्रशिक्ष दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयागनगर भैंसा में मार्शल आर्ट का प्रश…

स्वयं व दूसरों को युद्ध कौशल में निपुण बनाता मार्शल आर्ट  प्रशिक्षण

आत्मरक्षा हेतु दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज के छात्र/छात्रा सीख रहे मार्शल आर्ट
स्वयं व दूसरों को युद्ध कौशल में निपुण बनाता मार्शल आर्ट
मार्शल आर्ट प्रशिक्ष
दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयागनगर भैंसा में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेते छात्र व छात्राएं
पकड़ी विशुनपुर: सदर तहसील के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था दुर्गावती देवी में अध्ययनरत छात्र व छात्राएं डाकू,चोर,उचक्कों ,लुटेरों व शोहदों आदि से आत्मरक्षा व दूसरों की रक्षा हेतु इन दिनों अपने विद्यालय पर ही मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रहे हैं । यह विद्यालय उत्तर प्रदेश मार्शल आर्ट प्रशिक्षण एशोसिएशन द्वारा सत्र 2025-26 हेतु अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक जनपदीय मुख्य प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है। इस अवधि में जिले के प्रशिक्षणार्थी बच्चे यहां प्रशिक्षण व बेल्ट प्रमोशन के लिए आएंगे ।अंतर्राष्ट्रीय मार्शल खिलाड़ी व राष्ट्रीय जज -रेफरी,पांचवां ब्लैक बेल्ट धारी व जिले में मार्शल आर्ट के संस्थापक व 50 वर्षों से सेवारत बतौर प्रशिक्षक सदर के पनेवा-पनेई गांव निवासी सिहान राजेंद्र विश्वकर्मा ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि मार्शल आर्ट एक विश्वव्यापी खेल कला है जो युद्ध कौशल के गुण की सीख देती है।इसका उपयोग स्वयं या दूसरों को बचाने के लिए किया जाता है।यह विभिन्न प्रकार के युद्ध व आत्मरक्षा के तकनीकों का एक संग्रह है । इसका मुख्य उद्देश्य मनोरंजन सहित शारीरिक और मानसिक शक्ति का विकास करना तथा आत्म-अनुशासन सिखाना है। जापानी मार्शल आर्ट जुडो व कराटे सहित भारत में कलारीपट्टू,गतका,मर्दानी खेल आदि प्रमुख रूप से मार्शल आर्ट सिखाए जाते हैं

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।