ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

आदमखोर डाक्टरों ने कुशीनगर में पथरी की जगह निकाल लिया किडनी, दो पर मुकदमा दर्ज

आदमखोर डाक्टरों ने कुशीनगर में पथरी की जगह निकाल लिया किडनी, दो पर मुकदमा दर् - पूरे कुशीनगर जिले में फर्जी अस्पतालों एवं झोलाछाप डाक्टरों की भरमार, जांच के नाम पर अधिकारी काट रहे मलाई - अबैध हास्पीटलों पर कार्यवाही के न…

आदमखोर डाक्टरों ने कुशीनगर में पथरी की जगह निकाल लिया किडनी, दो पर मुकदमा दर्ज

आदमखोर डाक्टरों ने कुशीनगर में पथरी की जगह निकाल लिया किडनी, दो पर मुकदमा दर्

- पूरे कुशीनगर जिले में फर्जी अस्पतालों एवं झोलाछाप डाक्टरों की भरमार, जांच के नाम पर अधिकारी काट रहे मलाई

- अबैध हास्पीटलों पर कार्यवाही के नाम पर सरकार के मंत्री और अधिकारी धनादोहन में लिप्त : राधेश्याम सिंह, पूर्व मंत्री

अजय कुमार पाठक
कुशीनगर

पेट दर्द की शिकायत लेकर कोटवा के न्यू लाइफ केयर अस्पताल पहुंचे रोगी को फर्जी अस्पताल संचालित करने वाले झोलाछाप डाॅक्टर ने पथरी बताते हुए आपरेशन की सलाह दी। अस्पताल संचालकों ने विशेषज्ञ शल्य चिकित्सक के बिना खुद ही आपरेशन कर पथरी की बजाय मरीज का गुर्दा (किडनी) निकाल लिया। पीजीआइ लखनऊ में जांच के दौरान किडनी निकालने की जानकारी हुई। स्वस्थ होने के बाद पीड़ित ने अस्पताल संचालकों के विरुद्ध नेबुआ नौरंगिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़ित रामपुर खुर्द गांव के उपाध्याय टोला में रहने वाले 35 वर्षीय अलाउद्दीन ने बताया कि 14 अप्रैल 2025 को पेट में दर्द की शिकायत लेकर वह न्यू लाइफ केयर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल संचालक इमामुद्दीन और तार मोहम्मद ने बायीं किडनी में 17 एमएम की पथरी होने की बात कहते हुए आपरेशन के लिए भर्ती कर लिया। आपरेशन के बाद मई में उनको पेशाब में खून आने की शिकायत होने लगी। कुछ दिन बाद हालत बिगड़ने पर फिर न्यू लाइफ केयर अस्पताल में दिखाया तो उन्हें दूसरे अस्पताल जाने को कह दिया

सर्जरी के बाद हुए अल्ट्रासाउंड में सामने आया मामला

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुरू हुई मामले की जांच किया गया। इसके बाद वह पीजीआइ, लखनऊ चले गए। 25 मई को अल्ट्रासाउंड में बाईं किडनी गायब होने की जानकारी मिली। तब से वह पीजीआइ में ही इलाज करा रहे थे। तबीयत सुधरने पर सोमवार को अलाउद्दीन ने एसपी संतोष कुमार मिश्र से मिलकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। सीओ खडडा बसंत कुमार सिंह व थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया दीपक सिंह ने न्यू लाइफ केयर अस्पताल में पहुंचकर मामले की जांच की। तहरीर के आधार पर मंगलवार की रात मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच होगी और आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किडनी निकालने का यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बारे में पूछे जाने पर प्रभारी सीएमओ डा. बृजनंदन ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायती पत्र मिलने पर जांच कराएंगे।

इस संदर्भ में सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि कुशीनगर में यह पहला मामला नहीं है। इसके पूर्व भी तमाम जगहों से झोलाछाप डाक्टर और फर्जी अस्पतालों की खबर छपती रहती है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस सरकार के भष्टाचार में इतने संलिप्त है कि लेनदेन करके मामले को दबा देते है। कुशीनगर जिले के गांव - गांव में झोलाछाप डाक्टरों का जाल फैला है। सरकारी अस्पताल पर डाक्टर मौजूद नहीं रहते, दवाई नहीं मिलती है, ऐसे में गरीब जाए तो जाए कहां? अवैध हास्पीटल के नाम पर कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति कर रहा विभाग सरकार की सख्ती के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के पास कोई सरकारी डाटा, आखिर क्यों उपलब्ध नहीं है ? उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित को मुआवजा नहीं मिला तो न्याय के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर कार्यालय का घेराव होगा।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।