ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

नारी किसी भी रूप में हो शक्ति का प्रतीक है - मधु सिन्हा

नारी किसी भी रूप में हो शक्ति का प्रतीक है - मधु सिन्ह महिलाओं को लक्ष्मी के साथ साथ दुर्गा भी बनना होगा - देवानंद सिन्हा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर दिव्यांग महिला एवं सामान्य महिलाओं को किया गया सम्मानित। रांची, झा…

नारी किसी भी रूप में हो शक्ति का प्रतीक है - मधु सिन्हा

नारी किसी भी रूप में हो शक्ति का प्रतीक है - मधु सिन्ह

महिलाओं को लक्ष्मी के साथ साथ दुर्गा भी बनना होगा - देवानंद सिन्हा

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर दिव्यांग महिला एवं सामान्य महिलाओं को किया गया सम्मानित।

रांची, झारखण्ड।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिव्यांग महिला सम्मान समारोह खेल गांव राज्य संग्रहालय, रांची में सी एम पी डी आई रांची के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सार्थक दिव्यांग नव किरण सशक्त फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन महिला विंग श्रीमती मधु सिन्हा को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। श्रीमती सिन्हा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में रोचक जानकारी साझा करते हुए कहा कि नारी जीवन का मुख्य आधार है, महिला किसी भी रूप में चाहे वो मां, बहन, बेटी, या फिर लक्ष्मी, पार्वती, दुर्गा या काली हो, शक्ति का प्रतीक है।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त होकर अपने हक और अधिकारों के लिए बिना किसी दवाब के आगे आकर लड़ना होगा। और हम हमेशा अपनी माता व बहनों के साथ है।
इस अवसर अन्य महिलाओं को अंग वस्त्र ओढ़ा कर तथा सिल्ड देकर सम्मानित किया गया तथा नित्य प्रतियोगिता तथा सिंगिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
वहीं दिव्यांग महिलाओं को भी समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की बातें कही गई और उनकी उपलब्धियों को समाज के सामने प्रस्तुत करने की भी बात कही गई। यह कार्यक्रम एक समावेशी कार्यक्रम के रूप में मनाया गया जिसमें दिव्यांग महिलाओं के साथ-साथ गैर दिव्यांग महिलाएं वह समाज के अन्य वर्ग के लोग भी शामिल थे।
इस अवसर पर संभव समाजसेवी व शिक्षिका लाल, डायरेक्टर रीमा साहू, सक्षम विधानसभा केंद्र से बीना कुमारी समित अन्य लोग उपस्थित थे ।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।