ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

नगर पंचायत घुघली में भ्रष्टाचार की परतें खुलीं: मुख्यमंत्री संदर्भ में गलत आख्या लगाकर भुगतान रोकने का आरोप, जांच के आदेश

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज जनपद की नगर पंचायत घुघली में पूर्व में कराए गए विकास कार्यों के भुगतान को लेकर गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। इस प्रकरण में ठेकेदार पास इंटरप्राइजेज के स्वामी …

नगर पंचायत घुघली में भ्रष्टाचार की परतें खुलीं: मुख्यमंत्री संदर्भ में गलत आख्या लगाकर भुगतान रोकने का आरोप, जांच के आदेश

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद की नगर पंचायत घुघली में पूर्व में कराए गए विकास कार्यों के भुगतान को लेकर गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। इस प्रकरण में ठेकेदार पास इंटरप्राइजेज के स्वामी श्री आलोक द्वारा की गई शिकायत के बाद अब शासन स्तर पर जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

प्राप्त दस्तावेज़ों के अनुसार, प्रार्थी द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र (संदर्भ संख्या सीआरसीएफ00011259636 दिनांक 06.12.2024) पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जिलाधिकारी महराजगंज को विधिक परीक्षणोपरांत कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। किंतु नगर पंचायत घुघली के अधिशासी अधिकारी एवं लिपिक द्वारा गलत व भ्रामक आख्या लगाकर प्रकरण को निस्तारित कर दिया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने कार्यादेश की छायाप्रति सहित समस्त अभिलेख स्पीड पोस्ट (EU80520368IN) से भेजे थे, जो कार्यालय में रिसीव भी हुए, फिर भी अधिशासी अधिकारी ने यह दिखाया कि पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया है।

इसके पश्चात पुनः दिनांक 08.04.2025 को शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को दूसरा पत्र (संदर्भ संख्या सीआरसीएफ00011326821 दिनांक 14.04.2025) भेजा। लेकिन इस बार भी नगर पंचायत अधिकारियों द्वारा तथ्य छिपाकर भ्रामक रिपोर्ट लगाई गई, जिसमें कई पत्रावली “कार्यालय में उपलब्ध नहीं” दिखा दी गईं। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह जानबूझकर किया गया ताकि संबंधित बाबू और अधिकारियों को बचाया जा सके और फर्जी भुगतान को वैध ठहराया जा सके।

इस मामले में शासन ने गंभीरता दिखाते हुए नगर विकास अनुभाग-1, लखनऊ से पत्र संख्या 1609/9-1-2025-1921513 दिनांक 24.04.2025 के माध्यम से जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी महराजगंज ने 09.05.2025 को श्री नंद प्रकाश मौर्य, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट महराजगंज को जांच अधिकारी नामित किया है। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) डॉ. पंकज कुमार वर्मा द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि “जांच अधिकारी समस्त अभिलेखों और साक्ष्यों सहित अपनी जांच आख्या शीघ्र प्रस्तुत करें।”

यह मामला न केवल नगर पंचायत घुघली के कार्यप्रणाली पर प्रश्न खड़े करता है बल्कि यह भी दर्शाता है कि मुख्यमंत्री संदर्भ जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में भी स्थानीय स्तर पर पारदर्शिता का अभाव है। अब देखना यह होगा कि जांच अधिकारी की रिपोर्ट में सच्चाई किस हद तक सामने आती है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।