ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

नगर निगम के कारनामों से कचहरी बस स्टैंड परेशान मीडिया कर्मियों का फोन उठाने से क्यों बचते हैं सांसद रवि किशन शुक्ला,

गोरखपुर। गोरखपुर के कचहरी बस स्टैंड की स्थिति बेहद खराब है। बिना बारिश के मौसम में यह बस स्टैंड ताल तलैया बना हुआ है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदारों का ध्यान इस समस्या की ओर नहीं है…

नगर निगम के कारनामों से कचहरी बस स्टैंड परेशान  मीडिया कर्मियों का फोन उठाने से क्यों बचते हैं सांसद रवि किशन शुक्ला,

 

गोरखपुर। गोरखपुर के कचहरी बस स्टैंड की स्थिति बेहद खराब है। बिना बारिश के मौसम में यह बस स्टैंड ताल तलैया बना हुआ है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदारों का ध्यान इस समस्या की ओर नहीं है, जिससे यह समस्या और भी गंभीर होती जा रही है।सांसद रवि किशन शुक्ला ने गोरखपुर को पेरिस बनाने की बात कही थी, लेकिन कचहरी बस स्टैंड की धरातलीय समस्या को देखते हुए यह बयान झूठा साबित हो रहा है। ताल तलैया जैसे बस स्टैंड को पेरिस की उपलब्धि देना नगर निगम की स्वच्छता को बखूबी दर्शाता है।
नगर निगम के स्वच्छता अभियान से पिछड़ता कचहरी बस स्टैंड जिम्मेदारों के ऊपर अनेकों सवाल खड़ा कर दिया है। यात्रियों को इस मुसीबत का सामना करना, सांसद रवि किशन के पेरिस वाले बयान को झूठा बताया।
नगर निगम गोरखपुर की अनदेखी के कारण कचहरी बस स्टैंड की स्थिति खराब हो गई है। नगर निगम को इस समस्या का समाधान करना चाहिए और बस स्टैंड की स्थिति को सुधारना चाहिए।

क्या कहते हैं सांसद रवि किशन शुक्ला - दूरभाष द्वारा संपर्क करने की कोशिश करने पर उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया, और न ही वापसी फोन आया जो कि नई बात नही हैं जब भी शहर क़े मुद्दों पर उनसे सम्पर्क किया जाता, सांसद रविकिशन शुक्ला द्वारा फोन रिसीव नही किया जाता।

क्या कहते हैं गोरखपुर मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव - दूरभाष द्वारा संपर्क होने उनके द्वारा बताया गया कि आप मीडियाकर्मियों के माध्यम से मामला संज्ञान में लाया गया है, तुरंत जांच कर मामला निस्तारण कराया जाएगा।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।