ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

सभी का दायित्व है कि समय पर SIR फॉर्म भरकर अपना योगदान दें -- निर्भय सिंह

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट “SIR विशेष जागरूकता अभियान” में बढ़ चढ़कर भागीदारी करे मतदाता। महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार “SIR विशेष जागरूकता अभियान” के अंतर्गत भा…

सभी का दायित्व है कि समय पर SIR फॉर्म भरकर अपना योगदान दें  -- निर्भय सिंह

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

“SIR विशेष जागरूकता अभियान” में बढ़ चढ़कर भागीदारी करे मतदाता।

 

 

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार “SIR विशेष जागरूकता अभियान” के अंतर्गत भाजपा नेता प्रेमशंकर उर्फ़ निर्भय सिंह एवं चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुँचकर व्यापारी बंधुओं एवं आम जनमानस को “SIR फॉर्म” भरने हेतु जागरूक किया।

भाजपा नेता प्रेमशंकर उर्फ़ निर्भय सिंह ने कहा कि “मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मज़बूती का आधार है। हर पात्र नागरिक का नाम सही जानकारी के साथ सूची में दर्ज होना आवश्यक है। हम सभी का दायित्व है कि समय पर SIR फॉर्म भरकर अपना योगदान दें।”

परतावल चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने बताया कि “पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे SIR जागरूकता अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया से जोड़ना है। हमारा प्रयास है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे और किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे।”

इस दौरान पत्रकार/मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान गणेश पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोहर मद्धेशिया, युवानेता रोशन राजभर, सफाई नायक प्रभारी आनन्द गुप्ता, वरिष्ठ वक्ता बलराम उपाध्याय, शिवम त्रिवेदी अभिषेक त्रिपाठी, कन्हैया साहनी, वशिष्ठ सिंह, अभिषेक त्रिपाठी समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।