ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

एंटी करप्शन की बड़ी कार्यवाही घुस लेते हुए दरोगा को किया गिरफ्तार

महराजगंज जनपद में एंटी करप्शन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2019 बैच के दरोगा मोहम्मद अशरफ खान को ₹50000 की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया ।यह कार्रवाई फरेन्दा थाने पर सदर कोतवाली क्षेत्र से जुड़े एक मामले में की…

एंटी करप्शन की बड़ी कार्यवाही घुस लेते हुए दरोगा को किया गिरफ्तार

 

महराजगंज जनपद में एंटी करप्शन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2019 बैच के दरोगा मोहम्मद अशरफ खान को ₹50000 की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया ।यह कार्रवाई फरेन्दा थाने पर सदर कोतवाली क्षेत्र से जुड़े एक मामले में की गई ।जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार दरोगा मोहम्मद अशरफ खान मूल रूप से गाजीपुर जिले का निवासी है और जनपद महराजगंज के सदर कोतवाली में तैनात था उसके खिलाफ एंटी करप्शन टीम को विभाग से शिकायत मिली थी की वह किसी मामले में राहत देने और कार्रवाई से बचने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने गोपनीय जांच की और सही पाये जाने के बाद एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी दारोगा ने ₹50000 की रिश्वत स्वीकार की मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया और कार्रवाई के दौरान टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।
*क्या कहा एन्टी करप्सन टीम प्रभारी शिव मनोहर यादव ने*

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी शिव मनोहर यादव ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी दारोगा को घूस लेते समय गिरफ्तार किया गया है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है शिव मनोहर यादव ने यह भी बताया कि मामले से जुड़े सभी दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं सूत्रों की माने तो इस गिरफ्तारी के बाद आरोपी दरोगा की भूमिका से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है एन्टी करप्सन की टीम यह भी पता लगा रही है कि इस मामले से जुड़े कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी तो सम्मिलित नहीं था । एन्टीकरप्शन की टीम ने बताया जांच पूरी होने के पश्चात विस्तृत और आधिकारिक रूप से जानकारी साझा किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।