ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई पत्रकारों के हक की आवाज़

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई पत्रकारों के हक की आवाज़ मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन। ​बुरहानपुर, मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुरहानपुर आगमन हुआ जिसमें उन्होंने रोड शो के बाद 696 करोड रुपए की …

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई पत्रकारों के हक की आवाज़

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई पत्रकारों के हक की आवाज़

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन।

​बुरहानपुर, मध्य प्रदेश।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुरहानपुर आगमन हुआ जिसमें उन्होंने रोड शो के बाद 696 करोड रुपए की विकास कार्य का भूमि पूजन किया। नेहरू स्टेडियम पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव क़े कार्यक्रम के बाद
मुख्यमंत्री से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बुरहानपुर इकाई के जिला अध्यक्ष शकील खान के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों के कल्याण और सुरक्षा से जुड़ी पांच सूत्रीय मांगों पर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया।
इंडियन जर्नलिस्ट ​एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट किया कि पत्रकार शासन और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करते हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका अहम है, इसलिए उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है। पत्रकारों के लिए एक समर्पित पत्रकार कॉलोनी विकसित की जाए और उन्हें कम दरों पर आवास उपलब्ध कराया जाए। लाडली बहना योजना' की तर्ज पर पत्रकारों को भी हर महीने ₹15,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए पत्रकारों और उनके परिवारों को निजी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज (कैशलेस उपचार) की सुविधा प्रदान की जाए।
​पत्रकारों के विरुद्ध होने वाली हिंसा और बाधाओं को रोकने के लिए प्रदेश में विशेष 'पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाएह पत्रकारों को डराने-धमकाने या उन पर झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शकील खान ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पत्रकारों की भूमिका और उनके सम्मान की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेंगे। मुख्यमंत्री ने भी ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए उचित विचार करने का आश्वासन दिया है ​इस पहल की जिले भर के पत्रकार जगत में सराहना की जा रही है क्योंकि यह सीधे तौर पर पत्रकारों के भविष्य और उनके कार्यक्षेत्र की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।
ज्ञापन सौंपते समय राहुल इंगले, शेख वसीम सुमेश तायडे, रफीक अंसारी, मोहम्मद इमरान, गोकुल खंडले, सोनू सोहले, दीपक सोहले सहित जिले के कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।