ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

ट्रम्प की धमकियों के बीच भारतीय राजदूत ने रूसी उप रक्षा मंत्री फोमिन से मुलाकात की

सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 06/08/2025 काठमाण्डौ,नेपाल - रूस में भारतीय राजदूत विनय कुमार ने रूसी उप रक्षा मंत्री जनरल एलेक्ज़ेंडर फोमिन से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा सह…

ट्रम्प की धमकियों के बीच भारतीय राजदूत ने रूसी उप रक्षा मंत्री फोमिन से मुलाकात की

 

सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
06/08/2025

काठमाण्डौ,नेपाल - रूस में भारतीय राजदूत विनय कुमार ने रूसी उप रक्षा मंत्री जनरल एलेक्ज़ेंडर फोमिन से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "भारतीय राजदूत ने अंतर्राष्ट्रीय रक्षा सहयोग विभाग के प्रमुख जनरल फोमिन से मुलाकात की। यह बैठक पारंपरिक और मैत्रीपूर्ण माहौल में हुई।"

मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने रक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग से जुड़े प्रासंगिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। इस दौरान, रणनीतिक साझेदारी की भावना से आपसी सहयोग को और मज़बूत करने की उम्मीद है।

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अगले 24 घंटों के भीतर रूस से कच्चे तेल की खरीद पर अतिरिक्त कर लगाने की धमकी दी है। इसी वजह से इस बैठक पर गहरी नज़र रखी जा रही है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।