ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

भारत का कहना है - हम अमेरिका के साथ बंदूक तानकर व्यापार समझौता नहीं करेंगे

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 25/10/2025 काठमाण्डौ,नेपाल - भारत के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता 'बंदूक तानकर' नहीं किया जाएगा। जर्मनी में आयोजित एक कार…

भारत का कहना है - हम अमेरिका के साथ बंदूक तानकर व्यापार समझौता नहीं करेंगे

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
25/10/2025

काठमाण्डौ,नेपाल - भारत के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता 'बंदूक तानकर' नहीं किया जाएगा।

जर्मनी में आयोजित एक कार्यक्रम में वाणिज्य मंत्री गोयल ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत चल रही है और कोई समझौता जल्दबाजी में नहीं होगा।

उन्होंने कहा, "हम अमेरिका से बात कर रहे हैं। हम जल्दबाजी में कोई समझौता नहीं करना चाहते। हम समय सीमा तय करके या बंदूक तानकर कोई समझौता नहीं करते।"

गोयल ने कहा कि भारत दीर्घकालिक सोचेगा और कभी भी जल्दबाजी या दबाव में कोई फैसला नहीं लेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत नए बाजारों की तलाश में है। मंत्री गोयल ने कहा, "हम नए बाजारों की तलाश में हैं। हम भारतीय अर्थव्यवस्था में मांग को और मजबूत करने की उम्मीद कर रहे हैं। हमारे पास एक बहुत मजबूत ढांचा है, 1.4 अरब लोग हैं।"

ट्रंप प्रशासन ने भारत से अमेरिका को निर्यात होने वाले सामानों पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त कर लगा दिया है। पहले यह कर 25 प्रतिशत था। सुत्र के अनुसार, अब भारत में कुल 50 प्रतिशत कर लगाया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बढ़े हुए कर को भारत द्वारा रूस से तेल और हथियार खरीदने की "सज़ा" बताया है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।