ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

विश्वविद्यालय में “नवरंग गरबा महोत्सव” का शुभारंभ

अर्चना पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर, विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक क्लब “तरंग” के तत्वावधान में आज 20 सितम्बर को “नवरंग गरबा महोत्सव” का शुभारंभ विश्वविद्यालय के खेल मैदान में हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पू…

 

अर्चना पाण्डेय की रिपोर्ट

गोरखपुर, विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक क्लब “तरंग” के तत्वावधान में आज 20 सितम्बर को “नवरंग गरबा महोत्सव” का शुभारंभ विश्वविद्यालय के खेल मैदान में हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की
कुलपति प्रो. पूनम टण्डन जी की अध्यक्षता सुनिश्चित थी किंतु कुछ तात्कालिक कार्यों से उनका सहभाग न हो सका। गोरखपुर नगर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव जी ने आभासी माध्यम से अपनी शुभकामना प्रेषित की। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिष्ठाता, कला संकाय प्रो राजवंत राव, निदेशक, तरंग प्रो ऊषा सिंह, डॉ अमोद कुमार राय तथा प्रशिक्षिका अर्पिता उपाध्याय के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन में प्रो. ऊषा सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों की ऊर्जा, रचनात्मकता और सामूहिकता की भावना को सशक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि गरबा नृत्य भारतीय परंपरा का एक जीवंत प्रतीक है, जो लोक संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ता है।

अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन न केवल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सह निदेशक डॉ आमोद ने कहा कि नवरंग गरबा महोत्सव विश्वविद्यालय परिवार के लिए उल्लास और सांस्कृतिक समृद्धि का अवसर है। उन्होंने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। डॉ प्रदीप साहनी, डॉ गौरी शंकर चौहान, डॉ शैलेश सिंह, डॉ रजनीश सिंह, डॉ तूलिका मिश्रा, डॉ वंदना सिंह, डॉ प्रतिमा जायसवाल, डॉ प्रियंका गौतम, डॉ दीपा श्रीवास्तव, डॉ रमेश, डॉ प्रदीप राजौरिया, श्री प्रेम पराया सहित अभिषेक, शुभम आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।