ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

श्यामदेउरवा क्षेत्र के तीन विद्यालयों में एक ही रात चोरी फाटक की कुंडी टूटी, रसोईघर से सिलेंडर–राशन और मोटर तक गायब

राम मिलन गुप्ता की रिपोर्ट परतावल/श्यामदेउरवा (महराजगंज)। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चोरों ने तीन कंपोजिट विद्यालयों में एक साथ धावा बोलकर रसोईघर और कमरों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने सिलेंडर, राशन, हंडा-कु…

श्यामदेउरवा क्षेत्र के तीन विद्यालयों में एक ही रात चोरी  फाटक की कुंडी टूटी, रसोईघर से सिलेंडर–राशन और मोटर तक गायब

राम मिलन गुप्ता की रिपोर्ट

परतावल/श्यामदेउरवा (महराजगंज)।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चोरों ने तीन कंपोजिट विद्यालयों में एक साथ धावा बोलकर रसोईघर और कमरों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने सिलेंडर, राशन, हंडा-कुकर, पानी की मोटर सहित कई सामान चोरी कर लिए। लगातार तीन स्कूलों में चोरी से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

कुड़वा उर्फ मुडकटिया विद्यालय से चोरों ने रसोईघर की कुंडी तोड़कर दो सिलेंडर और राशन बोरा उठा लिए।

अंध्या कंपोजिट विद्यालय में चोरों ने चार सुरक्षा द्वार तोड़कर दो सिलेंडर, हंडा, कुकर, राशन व पानी की मोटर चोरी कर ली।

बैजौली कंपोजिट विद्यालय में कार्यालय और रसोईघर दोनों जगह ताले टूटे और दो सिलेंडर गायब मिले।

घटना की तहरीर तीनों विद्यालयों के प्रभारियों ने श्यामदेउरवा थाने में दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

बीईओ मुसाफिर सिंह पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में है और विद्यालय प्रभारियों को लिखित शिकायत देने का निर्देश दिया गया है।

विद्यालय स्टाफ का कहना है कि लगातार चोरी की घटनाओं से चोरों का मनोबल बढ़ा है। विद्यालयों में रात्रि सुरक्षा, सीसीटीवी और पुलिस पेट्रोलिंग की मांग की गई है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।