ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

परतावल में ठंड से राहत के नाम पर खानापूर्ति, अलाव सिर्फ कागजों में

परतावल (महराजगंज)। नगर पंचायत परतावल में ठंड से बचाव के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की सच्चाई सामने आ गई है। अलाव के नाम पर कई स्थानों पर सिर्फ थोड़ी-सी राख और अधजली लकड़ियां डालकर औपचारिकता पूरी की जा रही है। कागजों में जह…

परतावल में ठंड से राहत के नाम पर खानापूर्ति, अलाव सिर्फ कागजों में

परतावल (महराजगंज)।
नगर पंचायत परतावल में ठंड से बचाव के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की सच्चाई सामने आ गई है। अलाव के नाम पर कई स्थानों पर सिर्फ थोड़ी-सी राख और अधजली लकड़ियां डालकर औपचारिकता पूरी की जा रही है। कागजों में जहां ठंड से राहत की पूरी तैयारी दर्शाई जा रही है, वहीं ज़मीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है।
कड़ाके की ठंड में गरीब, मजदूर और राहगीर ठिठुरने को मजबूर हैं। सार्वजनिक स्थलों, चौराहों और बाजारों में अलाव या तो जलाए ही नहीं जा रहे हैं या फिर नाममात्र के लिए लकड़ी डाल दी जाती है, जो कुछ ही देर में बुझ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठंड से बचाव की व्यवस्था केवल फाइलों तक सीमित रह गई है।
वहीं दूसरी ओर, जिम्मेदारों पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। लोगों का कहना है कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि रजाइयों में आराम फरमा रहे हैं, जबकि आम जनता ठंड में बेहाल है। इस स्थिति को लेकर नगरवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
लोगों ने नगर पंचायत से मांग की है कि ठंड से बचाव के लिए वास्तविक और प्रभावी व्यवस्था की जाए, नियमित रूप से अलाव जलवाए जाएं और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई जाए। सवाल यह है कि क्या यही ठंड से राहत की व्यवस्था है, या फिर जिम्मेदारों की ओर से इसे भी सिर्फ औपचारिकता बनाकर छोड़ दिया गया है?

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।