ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

परतावल, महराजगंज। विकास खण्ड परतावल - महराजगंज मार्ग स्थित बंधन मैरेज हॉल में ग्राम प्रधानों के कार्यकाल विस्तार एवं प्रशासक बनाए जाने के प्रदेश सरकार के निर्णय के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम …

ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

 

परतावल, महराजगंज।
विकास खण्ड परतावल - महराजगंज मार्ग स्थित बंधन मैरेज हॉल में ग्राम प्रधानों के कार्यकाल विस्तार एवं प्रशासक बनाए जाने के प्रदेश सरकार के निर्णय के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष सचिन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय से ग्राम प्रधानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष एजाज ने कहा कि ग्राम प्रधानों के हित में लिया गया यह निर्णय प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने ग्राम प्रधानों के सम्मान, अधिकारों और जिम्मेदारियों को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है।
मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास और पंचायत व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया कार्यक्रम का संचालन जनार्दन यादव ने किया
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, राज नारायण, जयगोविंद सिंह तथा अंगद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।