ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका - दिलीप कुमार पटवा

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (रजि.) ने 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। झंडारोहण कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय मिडिया सेंटर, गाज़ी रौजा तिराहा, गोरखपुर, उ. प्र. पर आयोजित कि…

राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका - दिलीप कुमार पटवा

 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (रजि.) ने 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। झंडारोहण कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय मिडिया सेंटर, गाज़ी रौजा तिराहा, गोरखपुर, उ. प्र. पर आयोजित किया गया। झंडारोहण मुख्य अतिथि श्री दिलीप कुमार पटवा, प्रधान सम्पादक - दहकती रिपोर्ट हिंदी दैनिक समाचार पत्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार ने किया। मुख्य अतिथि ने तिरंगा गुब्बारा को छोड़कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। उपस्थित सभी पत्रकारों ने राष्ट्र गान के उपरांत भारत माता की जय, वंदे मात्रम, भारत वीरों की जय के नारे लगाए।
झंडारोहण कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री दिलीप कुमार पटवा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारी एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं से संविधान के मूल्यों - सत्य, अहिंसा, समानता और भाईचारे को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डाला और स्वच्छता, शिक्षा, अनुशासन तथा सामाजिक सौहार्द के महत्व को रेखांकित किया।
अंत में सभी के मन में देशप्रेम, कर्तव्यबोध और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूर्वांचल नवेद आलम, गोरखपुर मंडल अध्यक्ष रफ़ी अहमद, मंडल सचिव सतीश चन्द्र, मंडल प्रवक्ता सतीश मणि त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष अंशुल वर्मा, मोहम्मद आजम, रमाशंकर गुप्ता, डाॅ. अतीक अहमद, हाजी मुख्तार अहमद कुरैशी, श्रवण कुमार गुप्ता, जुबेर आलम, मोहम्मद रफीक अहमद, मेराज अहमद, ललित कुमार सिंह, मोहम्मद इस्माइल, इमरान खान, सेराज अहमद, राजकुमार शर्मा, रमाशंकर गुप्ता, मोहम्मद अहमद खान आदि पत्रकार व मिडिया कर्मी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।