ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

बाल विवाह मुक्त भारत हेतु मिठौरा में महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आयोजन

उपसंपादक सचिन कुमार वैश्य :- ग्राम पंचायत मिठौरा, पंचायत भवन अध्यक्षता: कौशल कुमार सिंह (सहायक खंड विकास अधिकारी) आयोजक: पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (सुरक्षित शैशव कार्यक्रम) गुरुवार को पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति द्वा…

बाल विवाह मुक्त भारत हेतु मिठौरा में महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आयोजन

उपसंपादक सचिन कुमार वैश्य :-

ग्राम पंचायत मिठौरा, पंचायत भवन
अध्यक्षता: कौशल कुमार सिंह (सहायक खंड विकास अधिकारी)

आयोजक: पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (सुरक्षित शैशव कार्यक्रम)

गुरुवार को पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति द्वारा संचालित 'सुरक्षित कार्यक्रम' के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक ग्राम पंचायत मिठौरा के पंचायत भवन में संपन्न हुई।

अध्यक्षता कर रहे सहायक खंड विकास अधिकारी कौशल कुमार सिंह ने कहा कि बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुँचाना अनिवार्य है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। वही श्रवण कुमार ने जानकारी दी कि वर्तमान में 'बाल विवाह मुक्त भारत' के लिए 100 दिनों का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने इसे एक सामाजिक बुराई बताते हुए कहा कि यह बच्चों की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास में सबसे बड़ी बाधा है। पुलिस चौकी इंचार्ज आलोक कुमार ने बच्चों की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई और उपस्थित लोगों को सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

चर्चा के दौरान गांव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो प्रमुख

सुझावों पर सहमति बनी :-


  1. गांव में 'बाल विवाह रजिस्टर' का रखरखाव किया जाएगा।

  2. सुरक्षित पलायन रजिस्टर तैयार किया जाएगा ताकि गांव के बच्चों और परिवारों की स्थिति पर नजर रखी जा सके।


समापन और शपथ ग्रहण :-

बैठक का समापन सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा बाल विवाह रोकने के शपथ पत्र पर हस्ताक्षर और संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित गणमान्य व्यक्ति बैठक में सिस्टर अल्बीना, साबिर, अनिल, आनंद कुमार, कृष्ण मोहन, प्रिया सोनी, सीमा, अनीता, समा परवीन, राजकुमार, मेनका, साधना, सुनील, कीर्ति त्रिपाठी और कमरूज्जमा सहित कई ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाल विवाह एक अपराध है, इसे रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।