ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

रिहायशी क्षेत्र में अवैध रूप से भण्डारित आतिशबाज़ी सामग्री बरामद — एक अभियुक्त गिरफ्तार

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशानुसार दीपावली पर्व के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध रूप से भण्डारित आतिशबाज़ी सामग्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इ…

रिहायशी क्षेत्र में अवैध रूप से भण्डारित आतिशबाज़ी सामग्री बरामद — एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशानुसार दीपावली पर्व के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध रूप से भण्डारित आतिशबाज़ी सामग्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष नौतनवा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर कार्यवाही की गई।

दिनांक 16.10.2025 को समय 13:30 बजे थाना नौतनवा पुलिस टीम द्वारा वार्ड नं. 11, मौलाना आज़ाद नगर, कस्बा नौतनवा स्थित अभियुक्त के घर से कुल 3 बड़ा गत्ता एवं 04 बड़ा बोरा आतिशबाज़ी सामग्री (पटाखे, छुरछुरी एवं अन्य प्रकाशयुक्त तेज आवाज वाले विस्फोटक पदार्थ) बरामद किए गए।

इस संबंध में थाना नौतनवा पर मु0अ0सं0 187/2025 धारा 5/9 (B)(1)B विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 व धारा 288 BNS के अंतर्गत अभियुक्त अमित कुमार गुप्ता पुत्र दिलीप कुमार गुप्ता निवासी वार्ड नं. 11, मौलाना आज़ाद नगर, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज (उम्र लगभग 27 वर्ष) के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय प्रेषित किया गया।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।