ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

भारत में अवैध घुसपैठ नाकाम,थाईलैंड की महिला व दो भारतीय दलाल गिरफ्तार

काठमाण्डौ,नेपाल - भारत‑नेपाल सीमा पर एसएसबी को बड़ी सफलता मिली है। आज एसएसबी ने सोनौली बॉर्डर के पास पगडंडी मार्ग के जरिए अवैध तौर पर भारत में घुसने की कोशिश कर रही एक थाईलैंड की महिला और दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार क…

भारत में अवैध घुसपैठ नाकाम,थाईलैंड की महिला व दो भारतीय दलाल गिरफ्तार

 

काठमाण्डौ,नेपाल - भारत‑नेपाल सीमा पर एसएसबी को बड़ी सफलता मिली है।

आज एसएसबी ने सोनौली बॉर्डर के पास पगडंडी मार्ग के जरिए अवैध तौर पर भारत में घुसने की कोशिश कर रही एक थाईलैंड की महिला और दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया।

सुत्रो के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल की टीम ने सोनौली थाना क्षेत्र के कुन्सेरवां गुरुद्वारा क्षेत्र में सतर्कता बरतते हुए कार्रवाई की।

महिला थाईलैंड की निवासी ‘मिस सुपरोन’ (42 वर्ष) बताई जा रही है, जबकि दोनों भारतीय युवकों को कथित गाइड (दलाल) के रूप में पहचाना गया। जिनके नाम कैलाश यादव परसा मलिक, ईदू उर्फ वसीम निवासी कोल्हुई बताए गए है।

पुलिस और एसएसबी की पूछताछ में सामने आया कि यह महिला नेपाल से पगडंडी मार्ग के माध्यम से भारत में प्रवेश कर दिल्ली जाना चाहती थी।

इसके लिए भारतीय युवकों की सहायता ली थी
इस मामले में थाई महिला के खिलाफ विदेशी अधिनियम, धारा 14 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं, दोनों भारतीय संदिग्धों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), धारा 61(2) के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई आरंभ की गई है।

सुरक्षा एजेंसियां वर्तमान में मामले की गहराई से जांच कर रही हैं ताकि अवैध नेटवर्क या मानव तस्करी संबंधी जानकारी उजागर की जा सके।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।