ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

भारत में रहना है तो भारत का बन कर रहना पड़ेगा - राजीव नयन

भारत में रहना है तो भारत का बन कर रहना पड़ेगा - राजीव नय महराजगंज जनपद के पनियरा मुजरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पनियरा खण्ड ने हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर स्व अभिराज चौरसिया कन्या इंटर कालेज के प्रागंण मे…

भारत में रहना है तो भारत का बन कर रहना पड़ेगा - राजीव नयन

भारत में रहना है तो भारत का बन कर रहना पड़ेगा - राजीव नय

महराजगंज जनपद के पनियरा मुजरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पनियरा खण्ड ने हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर
स्व अभिराज चौरसिया कन्या इंटर कालेज के प्रागंण में स्वयं सेवक एकत्रित होकर धुमधाम से नव वर्ष से मनाया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विभाग प्रचाक राजीव नयन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड संघचालक रामचन्द्र ने किया ।
मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक राजीव नयन ने अपने उदबोधन में कहा की वर्ष प्रतिपदा के ही दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूज्यनीय डा० केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था। इस दिन सबसे पहले हम ध्वज लगाकर आध ससंघचालक प्रणाम करते है। है। उन्होने कहा की हम अपना शताब्दी वर्ष मनाने जा रहे है,यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है।उन्होंने कहा की भारत रहना है तो भारत का बन कर रहना पड़ेगा।सभी स्वयंसेवक तन समर्पित मन समर्पित और यह जीवन समर्पित का भाव लेकर कार्य कर रहे है। हमारा लक्ष्य भारत को परम वैभव पर ले जाना है।

मुख्य वक्ता के उद्‌बोधन के बाद, मुजरी में भव्य पथ संचलन पूर्ण गणवेश स्वयंसेवको ने निकाला ।कई स्थानो पर नागरिको ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा किया ।

कार्यक्रम में सह जिला प्रचारक सूर्यप्रभात, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख शेषमणि, जिला प्रचार प्रमुख जीवश मिश्रा ,खण्ड प्रचारक आलोक,खण्ड कार्यवाह दिपक, सह खण्ड कार्यवाह योगेन्द्र, अमन, विहिप कार्यजिलाअध्यक्ष अरविंद‌ सिंह, रामबचन, विनय, बलराम,आकाश,राजन्, अनिल, आकाश, बबलु यादव, मनोज , प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, दिपक कसौधन, विशाल, राघवेन्द्र, धनंजय, उमाशंकर, आकर्ष श्रीवास्तव, उमेश जयसवाल,सुनील, रूपेश, राजेश्वर, अशोक,उमेश प्रजापति नरसिंह सिंह दिलीप जायसवाल भानु सिंह देवेंद्र गिरी सर्वेश पाल सोनू प्रेम शिवा हेमन्त ,प्रमोद,अभिनव आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।