ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

सैकड़ों वर्षों पुरानी देवी भागवत कथा की, निकली भव्य कलश यात्रा

परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 2 बल्लभनगर तिवारी टोला में शुक्रवार को सैकड़ों वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा के तहत भव्य कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। मां भगवती के दरबार से प्रारंभ हुई यात्रा तिवा…

सैकड़ों वर्षों पुरानी देवी भागवत कथा की, निकली भव्य कलश यात्रा

 

परतावल/महराजगंज।

नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 2 बल्लभनगर तिवारी टोला में शुक्रवार को सैकड़ों वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा के तहत भव्य कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। मां भगवती के दरबार से प्रारंभ हुई यात्रा तिवारी टोला से होते हुए परतावल कस्बा, बाजार, बभनौली होते हुए छतीराम हट्ठी माता मंदिर तक पहुंची।

गाजे-बाजे, डीजे और ढोल-नगाड़ों के बीच निकली इस कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बताया जाता है कि यह परंपरा लगभग 125 वर्षों से निरंतर जारी है, जो देवी भागवत कथा के लिए विशेष मानी जाती है।

हट्ठी माता मंदिर पर भक्तों ने जलाभिषेक कर मां की आराधना की। तत्पश्चात पंडित दुष्यंत पराश्रय द्वारा सात दिवसीय देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा के मुख्य यजमान बृजेंद्र कृष्ण त्रिपाठी उर्फ राजू बाबु सह परिवार रहे। जल भरने के उपरांत भक्तजन पुनः तिवारी टोला स्थित मां भगवती दरबार लौटे, जहां कलश स्थापना के साथ यात्रा का समापन हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

कलश यात्रा के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। आयोजन में ट्रैक्टर, कार, बस और सैकड़ों मोटरसाइकिलों का जत्था भी शामिल रहा।

कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे चौकी प्रभारी अमित सिंह मय फोर्स पुलिस-प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था भी सराहनीय रही।
आयोजकों ने विश्वास जताया कि आने वाली पीढ़ियां भी इस धार्मिक धरोहर को जीवंत रखकर परंपरा को आगे बढ़ाएंगी।

इस दौरान मौजूद रहे आचार्य डॉक्टर रंगनाथ त्रिपाठी, पंचायत इण्टर कालेज के संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, सपा नेता संतोष कृष्ण त्रिपाठी उर्फ गुड्डू भईया, पूर्व प्रधान देवेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, पत्रकार रतन पाण्डेय, उत्कर्ष त्रिपाठी, उत्सव त्रिपाठी, रजत त्रिपाठी, दीपू रावत,सतीश आंनद मिश्रा,दुर्गेश शुक्ला, सभासद प्रतिनिधि मंजेश कुमार, विजय प्रजापति, दिलीप पटवा समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।