ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

बैंक रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में लोन मेले का हुआ आयोजन, सैकड़ों लोगों ने लिया

*बैंक रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में लोन मेले का हुआ आयोजन, सैकड़ों लोगों ने लियाभाग* *पीएनबी आसान तरीके से अपने ग्राहकों को उपलब्ध करा रहा है लोन- आनंद कुमार राय* गोरखपुर। बैंक रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की श…

बैंक रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में लोन मेले का हुआ आयोजन, सैकड़ों लोगों ने लिया

*बैंक रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में लोन मेले का हुआ आयोजन, सैकड़ों लोगों ने लियाभाग*

*पीएनबी आसान तरीके से अपने ग्राहकों को उपलब्ध करा रहा है लोन- आनंद कुमार राय*

गोरखपुर। बैंक रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में गुरुवार को एक विशेष लोन मेले का आयोजन किया गया, जिसमें लघु उद्योग से लेकर बड़े उद्योग तक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई। इस आयोजन का नेतृत्व पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल हेड आनंद कुमार राय के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया और लोन संबंधी जानकारी प्राप्त किया।

*मेले में तीन श्रेणियों में ऋण स्टॉल लगाए गए:*
1. जीरो से 10 लाख तक का लोन
2. 10 लाख से 1 करोड़ तक का लोन
3. 1 करोड़ से अधिक राशि का लोन

इन स्टॉलों पर बैंक अधिकारियों ने लोन लेने की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों और पात्रता की जानकारी दी। स्टॉलों पर पहुंचे कई व्यवसायियों और उद्यमियों ने लोन लेने की इच्छा जाहिर की और अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं की जानकारी ली।

*कम फॉर्मेलिटी में मिलेगा लोन, CIBIL स्कोर रहेगा अहम*

सर्किल हेड आनंद कुमार राय ने बताया कि बैंक कम से कम औपचारिकताओं के साथ ही ऋण उपलब्ध कराएगा, जिससे व्यवसायियों को त्वरित लोन मिल सके। हालांकि, लोन प्राप्त करने के लिए व्यक्ति या संस्था का CIBIL स्कोर सही होना अनिवार्य होगा और जरूरी दस्तावेज पूरे होने पर कुछ ही दिनों में लोन स्वीकृत कर दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब नेशनल बैंक हमेशा छोटे और बड़े व्यापारियों को आर्थिक सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इस तरह के मेले आयोजित कर बैंक उद्यमियों को वित्तीय सहायता देने के लिए प्रयासरत है, जिससे वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें।

इस लोन मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों, उद्यमियों और आम नागरिकों ने भाग लिया। कई लोगों ने बैंक अधिकारियों से लोन योजनाओं के बारे में पूछताछ की और लोन लेने में अपनी रुचि दिखाई। इस आयोजन को लेकर बैंक अधिकारियों ने कहा कि PNB आगे भी ऐसे लोन मेले आयोजित करता रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को आर्थिक सहायता मिल सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

यह लोन मेला उन व्यापारियों और छोटे उद्यमियों के लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है, जो अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता की तलाश में हैं।
लोन मेले की मुख्य अतिथि ए डी एम (ई) पुरुषोत्तम दास गुप्ता रहे।
मेले में मुख्य रूप से मंडल प्रमुख आनंद कुमार राय के मैनेजर संजय कुमार सिंह वरिष्ठ प्रबंधक निवास चंद तिवारी, उप प्रमुख बृजेश कुमार वर्मा ,मार्केटिंग अधिकारी अमित कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।