ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

एनएच-730 पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने बाइक टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

एनएच-730 पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने बाइक टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर एम्बुलेंस देरी बनी मौत की वजह? लोगों ने उठाए आपात सेवा पर सवाल परतावल/महराजगंज। एनएच-730 गोरखपुर–महराजगंज मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क…

एनएच-730 पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने बाइक टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

एनएच-730 पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने बाइक टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर
एम्बुलेंस देरी बनी मौत की वजह? लोगों ने उठाए आपात सेवा पर सवाल
परतावल/महराजगंज।
एनएच-730 गोरखपुर–महराजगंज मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज परतावल के सामने उस समय हुआ जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में मृतक की पहचान श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के छातिराम दक्षिण टोला निवासी विजय प्रताप सिंह (60) पुत्र ठगई सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय प्रताप सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान सुहेल, निवासी ग्राम सभा अमवा, थाना श्यामदेउरवा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को निजी वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर भीड़ को नियंत्रित किया और दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर चौकी भेज दिया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद कुछ समय के लिए एनएच-730 पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी बाधित रहा। इधर, मृतक विजय प्रताप सिंह की असामयिक मृत्यु से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि उनके दोनों पुत्र रोजगार के सिलसिले में विदेश में रहते हैं, ऐसे में घर के मुखिया की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
*एम्बुलेंस सेवा पर सवाल*

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद तत्काल एम्बुलेंस को कई बार फोन किया गया, लेकिन एम्बुलेंस काफी देर से मौके पर पहुंची। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते एम्बुलेंस पहुंच जाती तो शायद विजय प्रताप सिंह की जान बचाई जा सकती थी। एम्बुलेंस के देरी से पहुंचने के कारण लोगों में आक्रोश है और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।