ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

बांग्लादेश में धर्म का अपमान करने के आरोप में हिंदू युवक की हत्या

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 19/12/2025 काठमाण्डौ,नेपाल - बांग्लादेश में धर्म का अपमान करने के आरोप में एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई है। गुस्साई भीड़ ने मयमनसिंह जिले के भालुका में धर्म का अपमान करने के आरोप…

बांग्लादेश में धर्म का अपमान करने के आरोप में हिंदू युवक की हत्या

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
19/12/2025

काठमाण्डौ,नेपाल - बांग्लादेश में धर्म का अपमान करने के आरोप में एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई है।

गुस्साई भीड़ ने मयमनसिंह जिले के भालुका में धर्म का अपमान करने के आरोप में एक युवक की हत्या कर दी।

सुत्र ने पुलिस के हवाले से बताया कि यह घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे भालुका उपजिला के दुबलिया पाड़ा में हुई।

भालुका पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, गुस्साई भीड़ ने युवक की पिटाई की और उसकी लाश को पेड़ से लटका दिया।

पुलिस अधिकारी रिपन मिया ने कहा कि इसके बाद उन्होंने लाश में आग लगा दी।

पुलिस ने मृतक की पहचान दीपू चंद्र दास के रूप में की है। युवक किराए पर रहता था और एक लोकल कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था।

सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मृतक की लाश को उठाकर मयमनसिंह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया।

पुलिस अधिकारी मिया ने कहा कि मृतक के रिश्तेदारों की तलाश की जा रही है और केस दर्ज करके दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस ने युवक की हत्या की निंदा की है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।