ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल के चार खिलाड़ी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए लखनऊ हुए रवाना

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज जनपद के ब्लॉक पनियरा अन्तर्गत ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल आज ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता की मिसाल बन चुका है। यहाँ के विद्यार्थी यह साबित कर रहे है…

ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल के चार खिलाड़ी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए लखनऊ हुए  रवाना

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ब्लॉक पनियरा अन्तर्गत ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल आज ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता की मिसाल बन चुका है। यहाँ के विद्यार्थी यह साबित कर रहे हैं कि यदि उचित प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिले तो गाँव की प्रतिभाएँ भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चमक सकती हैं।

पनियरा स्थित ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल के चार प्रतिभावान ताइक्वांडो खिलाड़ी रीया,रुकसाना,सौरभ,सत्यम का चयन राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता लखनऊ के के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम में दिनांक 5 नवम्बर से 8 नवम्बर 2025 तक आयोजित की जा रही है।

इन चार खिलाड़ियों ने पूर्व में आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए थे, जिसके आधार पर इनका चयन राज्य स्तर पर हुआ। खिलाड़ियों के रवाना होने के अवसर पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण राव ने कहा —
“ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी निरंतर यह सिद्ध कर रहे हैं कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएँ भी किसी से कम नहीं हैं। परिश्रम, अनुशासन और मार्गदर्शन के साथ गाँव के बच्चे भी ऊँचाइयाँ छू सकते हैं।”

विद्यालय के सह-निदेशक अशुतोष मिश्रा ने कहा —
“ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि खेल और संस्कार का संगम है। यहाँ की प्रतिभाएँ आने वाले समय में जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाएँगी।”

विद्यालय के निदेशक जीवेश मिश्रा ने कहा —
“विद्यालय का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में काम करना है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी खेल के क्षेत्र में भी विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।”

इन खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में ताइक्वांडो कोच श्वेता प्रजापति का विशेष योगदान रहा है, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने निरंतर अभ्यास कर यह उपलब्धि हासिल की।

विद्यालय की टीम इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बलराम सिंह के संरक्षण में लखनऊ रवाना हुई है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।